छक्का

छक्का के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

छक्का के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छह का समूह या वह वस्तु जो छह अवयवों से बनी हो
  • जूए का एक दाँव जिसमें कौड़ी या चित्ती फेंकने से छह कौड़ियाँ चित्त पड़े जो यही दाँव दो, दस, या चौदह कौड़ियों के चित्त पड़ने पर भी माना जाता है
  • पासे का एक दाँव जिसमें पासा फेंकने से छह बिंदियाँ ऊपर पड़ें

    उदाहरण
    . उसके दाँव में तीन बार छक्का पड़ा।

  • जुआ, द्यूत
  • पाँच ज्ञानेंद्रियों और छठे मन का समूह, होश-हवास, सुध, संज्ञा, औसान
  • वह ताश जिसमें छह बूटियाँ हों

    उदाहरण
    . मैंने तुरुप के छक्के से एक्के को काटा।

  • क्रिकेट के खेल में गेंद के बिना मैदान छुए सीमा पर या सीमा के बाहर गिरने पर मिलने वाला छः रन

    उदाहरण
    . सचिन के शानदार शतक में चार छक्के भी शामिल हैं।

  • वह व्यक्ति जिसमें पुरुष या स्त्री दोनों में से किसी के भी चिन्ह न हों

छक्का के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

छक्का के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

छक्का से संबंधित मुहावरे

छक्का के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a set of six
  • sixer (in cricket)
  • the sixth in a pack of cards
  • the six (at dice, etc.)

छक्का के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • पासे की छह अक की गोटी, हिजड़ा

छक्का के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छह अवयवों वाली वस्तु, छह का समूह. 2. ताश का एक पत्ता जिसमें छह बूँदियाँ हों. 3. पाँसे का वह बल जिसमें छह बिंदियाँ हों. 4. क्रिकेट के खेल में सीमा के उस पार तक गेंद को भेज देने वाला बल्ले का एक प्रहार जिससे बल्लेवाज के छह रन माने जाते हैं. 5. किन्नर

छक्का के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छह का समूह
  • क्रिकेट के खेल में गेंद को आकाश मार्ग से सीमा से बाहर पहुँचाना जिससे छह रन बनते हैं, छक्का
  • ताश का छक्का

Noun, Masculine

  • a group or total of six, a six in playing cards or in cricket

छक्का के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छह अंकों वाला ताश का पत्ता
  • छह की इकाई

छक्का के मगही अर्थ

संज्ञा

  • छ: वस्तुओं का समूह
  • जुआ, जुए का एक दाँव जिसमें छ: कौड़ियाँ चित्त पड़े या एक ही कौड़ी के छ: बुंदको वाला रुख़ ऊपर रहे
  • छ: बूटियों वाला ताश का पत्ता
  • होश- हवाश, सुध-बुध

छक्का के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • क्रिकेट खेलमे छाओ रन एक सङ्ग
  • (तासमे) छठम फ़र्द
  • (चौपड़िमे) छओं अङ्कबाला पासा पड़ब

Noun

  • (in criket) six run at a time
  • the six of playing card
  • (in dice Play) dice with six pips

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा