छँटाई

छँटाई के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

छँटाई के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाँटने का काम, अलग-अलग करने का काम, बिलगाने का काम, छँटवाई

    उदाहरण
    . माली पौधों की छँटाई कर रहा है।

  • छाँटने की मज़दूरी

    उदाहरण
    . मज़दूर पचास रुपये छँटाई माँग रहा था।

  • चुनने की क्रिया, चुनाई
  • साफ़ करने का काम
  • पेड़-पौधों की फालतू या बढ़ी हुई डालों को काट-छाँटकर अलग करने की क्रिया या भाव

छँटाई के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the work or wages for sorting/pruning/trimming
  • assortment
  • reduction, retrenchment

छँटाई के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाँटने की क्रिया
  • छाँटने की मज़दूरी

छँटाई के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाँटने का काम

छँटाई के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • छाँटने का काम

छँटाई के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाँटने का काम, चुनने की क्रिया
  • छाँटने की मज़दूरी
  • साफ़ करने का काम

छँटाई के ब्रज अर्थ

छटाई

स्त्रीलिंग

  • कमी, छाँट

छँटाई के मगही अर्थ

संज्ञा

  • छाँटने की क्रिया या भाव
  • छाँटने की मज़दूरी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा