chha.nTnaa meaning in hindi
छंटना के हिंदी अर्थ
अकर्मक क्रिया
- किसी वस्तु के अवयवों का छिन्न होना, किसी वस्तु अथवा उसके किसी अंश का कटकर अलग होना, जैसे—पेड़ की ड़ाल छँटना, सिर के बाल छँटना
-
काटा या छाँटा जाना
उदाहरण
. बरसात से पूर्व ही पेड़-पौधे छँट गए हैं। - किसी का अपने वर्ग या समूह से अलग होना, जैसे-दल में से चार आदमियों का छँटना
- छिन्न-भिन्न या तितर-बितर होना, छितराना, जैसे—बादल छँटना, भीड़ छँटना
-
चयन न होना
उदाहरण
. मुरली साक्षात्कार में छँट गया। -
निकाला जाना
उदाहरण
. इस कंपनी के पचास कर्मचारी छँट गए। -
चुनकर अच्छी वस्तुएँ अलग रखी जाना, चुनकर अलग कर लिया जाना, चुना जाना
उदाहरण
. इसमें से अच्छे-अच्छे आम तो छँट गए हैं। -
शरीर के माँसल भाग का कम होना, क्षीण होना, दुबला होना, जैसे—बदन छँटना
उदाहरण
. रोगी का शरीर छँट रहा है। - साफ़ होना, मैल निकलना, जैसे—धुआँ छँटना, पेट छँटना
-
साथ छोड़ना, संग से अलग हो जाना
उदाहरण
. उसने अपने स्वार्थी मित्रों से से छँट जाना ही उचित समझा।
छंटना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा