chhu.Daanaa meaning in hindi

छुड़ाना

  • स्रोत - हिंदी

छुड़ाना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • किसी वस्तु को ऐसा करना जिसमें वह छूट जाए, दूसरे की पकड़ से अलग करना, बँधी, फँसी उलझी या लगी हुई वस्तु को पृथक् करना

    उदाहरण
    . बाँह छुड़ाए जात हो निबल जानि के मोहि। हिरदय में से जाइयो मरद बदूँगी तोहि। . वह हाथ छुड़ाकर भागा; लड़के का पैर चारपाई में फँस गया है, छुड़ा दो; गाँठ छुड़ाना आदि।

  • दूसरे के अधिकार से अलग करना

    उदाहरण
    . रेहन रखा हुआ खेत छुड़ाना, माल छुड़ाना, बिल्टी छुड़ाना आदि।

  • किसी वस्तु पर पुती हुई वस्तु को दूर करना

    उदाहरण
    . रंग छुड़ाना, दाग छुड़ाना, मैल छुड़ाना।

  • कार्य से अलग करना, नौकरी से हटाना, बर्ख़ास्त करना

    उदाहरण
    . उसने उस पुराने नौकर को छुड़ा दिया।

  • किसी नियमित क्रिया का त्याग कराना, किसी प्रवृत्ति को दूर कराना

    उदाहरण
    . हम उसका आना जाना छुड़ा देंगे।


सकर्मक क्रिया

  • छोड़ने का काम कराना
  • देखिए : 'छुड़वाना'

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा