छूट

छूट के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

छूट के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छूटने का भाव, छुटकारा, क्रि॰ प्र॰—देना, —पाना, —मिलना, —होना
  • अवकाश, फुरसत, क्रि॰ प्र॰—देना, —पाना, —मिलना, —लेना, —होना
  • नियम, मर्यादा आदि से मिली हुई स्वतंत्रता
  • देनदारों या असामियों के ऋण या लगान की माफी, उस रुपए या धन को अपनी इच्छा से छोड़ देना जो किसी के यहाँ चाहता हो, छुड़ौती
  • लगान, मालगुज़ारी या ऋण की माफ़ी
  • किसी कार्य या उसके किसी अग को भूल से न करने का भाव, किसी कार्य से सबंध रखनेवाली किसी बात पर ध्यान न जने का भाव

    उदाहरण
    . करि स्नान अन्न दै दाना । एको तासै नाम बखाना । यहि के माँहिं छूट जो होई । एकादसि बिसरावा सोई ।

  • खुला अश्लील परिहास
  • वह धन या रुपया जो किसी के यहाँ चाहता या बकाया हो पर किसी कारण से जमीदार या महाजन जिसे छोड़ दे, वह देना जो माफ हो जाय
  • फक्कड़बाज़ी
  • स्वतंत्रता, स्वच्छंदता, आजादी
  • कर्तव्य, कर्म करने में चूक; नागा
  • वह उपहास की बात जो किसी पर लक्ष्य करके निःसंकोच कही जाय, वह उक्ति जो बिना शिष्टता आदि का विचार किए किसी पर कही जाय, गाली गलौज, क्रि॰ प्र॰—चलना, —होना
  • दयापूर्वक की जाने वाली कोई रिआयत; (कंसेशन)
  • पटैत, फेंकैत बंकैत आदि की वह लड़ाई जिसमें जहाँ जिसे दाँव मिले वह बेधड़क वार करे, क्रि॰ प्र॰—लड़ना
  • किसी प्राप्य धन का पूरा अथवा कुछ अंश छोड़ दिया जाना; (रिमिशन; रिबेट)
  • स्त्री पुरुष का परस्पर संबंधत्याग, तिलाक,
  • असावधानी के कारण कार्य के किसी अंग पर ध्यान न जाने या उसके अथवा रह जाने का भाव; चूक; (ओमिशन)
  • वह स्थान जहाँ से कबूतरबाज शर्त बदकर कबूतर छोड़ें
  • असावधानता के कारण कार्य के किसी अंग पर ध्यान न जाने या उसके रह जाने की क्रिया

    उदाहरण
    . अगर आप दिमाग स्थिर रखते तो यह छूट नहीं होती ।

  • बौछार, छींटा
  • किसी बात या काम की स्वतंत्रता

    उदाहरण
    . पड़ोसी ने अपने बच्चों को बहुत छूट दे रखी है ।

  • मालखंभ की एक कसरत जिसमें कोई पकड़ करके हाथों के थपेड़े देकर नीचे कूदते हैं
  • वह अनुमति जो किसी को विशेष अवस्था में कोई कार्य करने अथवा कर्तव्य या दायित्व पूरा करने के लिए मिले

    उदाहरण
    . परीक्षा में कैलक्यूलेटर के उपयोग की छूट है ।

  • जितना किया या लिया जाना उचित हो उसमें की गई कमी
  • माफ़ करने की क्रिया या भाव
  • किसी प्रकार के जंजाल, झंझट, पाश, बंधन आदि से मुक्त होने की क्रिया
  • छूटने अर्थात् बंधन आदि से मुक्त होने की अवस्था, क्रिया या भाव, जैसे-बच्चों को मिलनेवाली खेलने की छूट
  • नियम, बंधन, मर्यादा आदि से मिली हुई स्वतंत्रता, जैसे-(क) दिल्लगी में होनेवाली छूट अर्थात् ऐसी स्थिति जिसमें मर्यादा, शिष्टता, श्लीलता आदि का ध्यान न रखा जाता हो, (ख) पटा, बनेठी, बांक आदि खेलों में की छूट अर्थात् वह स्थिति जिसमें खिलाड़ी अपने विपक्षी के जिस अंग पर चाहे चोट कर सकता है

छूट के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

छूट के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • rebate, discount
  • allowance
  • concession
  • riddance
  • release
  • remission
  • exemption
  • relaxation
  • liberty

छूट के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कुछ करने की स्वतन्त्रता रोक न होना, छुटने का भाव

छूट के अवधी अर्थ

छूटि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्वतंत्रता, मुआफी (कर आदि से)

छूट के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छूटने का भाव. 2. कुछ करने की आजादी. 3. मालगुजारी या ऋण की माफी

छूट के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नियम पालन में मिलने वाली स्वतंत्रता; देय धन चुकाने के लिए मिलने वाली आंशिक सुविधा जिसमें कुछ धन न देना पड़े

छूट के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छूटने या विच्छेदन की क्रिया या भाव, असावधानी के कारण किसी कार्य या वस्तु के रह जाने का भाव, चूक

अव्यय

  • अतिरिक्त, छोड़कर, अलावा, सिवाय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मुक्ति रिआयत, अनुमति, छुटकारा

Noun, Feminine

  • separation, omission.

Inexhaustible

  • instead of, except, over and above.

Noun, Masculine

  • remission, exemption, relaxation, rebate.

छूट के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छटने की क्रिया या भाव, छुटकारा, अवकाश

छूट के ब्रज अर्थ

छुट

अकर्मक क्रिया, अकर्मक

  • बंधन आदि से मुक्त होना ; बरी होना; वियोग होना

स्त्रीलिंग

  • रियायत

छूट के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • मूल्यमे अनुग्रहार्थ वा प्रचारार्थ कएल गेल कमी
  • स्वच्छन्दता, मुक्ति
  • भमवश छुटल अंश

Noun

  • rebate, remission.
  • liberty, freedom.
  • omission.

अन्य भारतीय भाषाओं में छूट के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

छुट्ट - ਛੁੱਟ

छोट - ਛੋਟ

रिआयत - ਰਿਆਯਤ

खुल्ह - ਖੁਲ੍ਹ

गुजराती अर्थ :

छूट - છૂટ

मोकळाश - મોકળાશ

स्वतंत्रता - સ્વતંત્રતા

उर्दू अर्थ :

छुटकारा - چھٹکارا

रिहाई - رہائی

रिआयत - رعایت

छूट - چھوٹ

कोंकणी अर्थ :

सुटको

सोय

सवलत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा