चित्र

चित्र के अर्थ :

चित्र के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तस्वीर
  • तिलक
  • चित्रकाव्य
  • एक वर्णवृत्त
  • एक अलंकार
  • चित्रगुप्त
  • यम विशेष
  • धृतराष्ट्र का एक पुत्र
  • अशोक का पेड़
  • गीता
  • एक प्रकार का कोढ़

विशेषण

  • रंग-बिरंगा
  • चितकबरा
  • विचित्र
  • सुंदर

अकर्मक क्रिया

  • चित्रित करना
  • चित्रों में रंग भरना
  • शोभा के लिए मुख पर चमकी आदि लगाना

चित्र के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • picture
  • painting
  • illustration
  • figure
  • (still) film

चित्र के हिंदी अर्थ

चित्तर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विविध रंगो के मेल से बनी हुई नाना प्रकार के वस्तुओं की आकृति, किसी वस्तु का स्वरूप या आकार जो काग़ज़, कपड़े, पत्थर लकड़ी , शीशे आदि पर तूलिका अथवा क़लम और रंग आदि के द्वारा बनाया गया हो, तस्वीर

    विशेष
    . चित्र का प्रयोग आश्चर्य करने के अर्थ के तौर पर भी किया जाता है। जैसे- चित्र अचरज करना, चित्र आरंभ करना। उदाहरण- अहो मित्र कछु चित्र न कीजै। हरि की महिमा मैं मनु दीजै।—नंददास ग्रंथावली, पृष्ठ 262

    उदाहरण
    . चित्रलिखित कपि देखि डेराती। . कला निकेतन में मक़बूल फ़िदा हुसैन के चित्रों की प्रदर्शनी लगी हुई है।

  • चंदन आदि से माथे पर बनाया हुआ चिह्न, तिलक
  • किसी वस्तु की वह प्रतिकृति जो किसी कथन, विवेचन, विवरण, आदि को स्पष्ट करने के लिए उपस्थित की जाए

    उदाहरण
    . चित्र की सहायता से पढ़ाने पर बच्चों को जल्दी समझ में आ जाता है।

  • काव्य के तीन अंगो में से एक जिसमें व्यंग्य की प्रधानता नहीं रहती, अलंकार
  • काव्य में एक प्रकार का अलंकार जिसमें पद्यों के अक्षर इस क्रम से लिखे जाते हैं कि हाथी, घोड़े, खड्ग, रथ, कमल आदि के आकार के बन जाते हैं
  • एक प्रकार का वर्णवृत्त जो समानिका वृत्ति के दो चरणों को मिलाने से बनता है
  • आकाश
  • एक प्रकार का कोढ़ जिसमें शरीर में सफे़द चित्तियाँ या दाग़ पड़ जाते हैं
  • एक यम का नाम
  • चित्रगुप्त
  • रेंड़ का पेड़
  • अशोक का पेड़
  • चीते का पेड़, चित्रक
  • धृतराष्ट्र के चौदह पुत्रों में से एक
  • एक प्रकार का हिरण जिसके शरीर पर सफ़ेद या अन्य प्रकार की चित्ती पाई जाती है
  • किसी वस्तु की वह प्रतिकृति जो किसी कथन, विवेचन, विवरण, आदि को स्पष्ट करने के लिए उपस्थित की जाए

    उदाहरण
    . चित्र की सहायता से पढ़ाने पर बच्चों को जल्दी समझ में आ जाता है ।

  • रेखाओं या रंगों आदि से बनी हुई किसी वस्तु आदि की आकृति

    उदाहरण
    . कलानिकेतन में मक़बूल फ़िदा हुसैन के चित्रों की प्रदर्शनी लगी हुई है ।

  • किसी व्यक्ति की ज्यों-की-त्यों तैयार की हुई प्रतिकृति
  • दूरदर्शन प्रसारण का दृश्य भाग
  • पेंट से बनाया हुआ चित्र
  • कैमरे की सहायता से बनाई गई किसी वस्तु या व्यक्ति की हूबहू प्रतिकृति
  • मन में सोचा गया या कल्पना द्वारा देखा गया रूप

विशेषण

  • अद्भुत, विचित्र, आश्चर्यजनक, विस्मयकारी

    उदाहरण
    . हे नृप, हयाँ कछु चित्र न मानि। ते सब हरहि मिलेई जानि।

  • चितकबरा, कबरा
  • रंग-बिरंगा, कई रंगों का
  • अनेक प्रकार का, कई तरह का
  • चित्र के समान ठीक, दुरुस्त

    उदाहरण
    . बाँके पर सुठि बाँक करेहीं। रातिहि कोट चित्र कै लेहीं।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'चित्रिणी'

    उदाहरण
    . चारि जाति है त्रीय तन पदमिनि हस्तिनि चित्र। फुनि संषिनिय प्रमान इह मन नह रंजिय मित्त।

  • एक प्रकार की देवी या शक्ति
  • महेन्द्रवारुणी लता

चित्र से संबंधित मुहावरे

चित्र के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आकृति कागज कपड़े आदि पर अनेक रंगों के मेल से बनी हुई आकृति

चित्र के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कागज, कपड़े आदि पर बनायी हुई किसी चीज की प्रतिपूर्ति, तसवीर

चित्र के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा

  • पटिका, काग़ज़ कपड़े आदि पर बनी किसी चीज़ की प्रतिमूर्ति

चित्र के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • सत्ताईस नक्षत्रों में से एक, चितकबरी-गाय

चित्र के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • अनेक प्रकार का रैखिक प्रतिकृति
  • नक़्शा
  • छायाचित्र
  • रूपांकन
  • परिचायक छवि
  • इत्यादि

Noun

  • several kinds of graphic representation
  • map
  • photograph
  • design
  • portrait

अन्य भारतीय भाषाओं में चित्र के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

तस्वीर - تصویر

नक़श - نقش

पंजाबी अर्थ :

चित्तर - ਚਿੱਤਰ

तसवीर - ਤਸਵੀਰ

गुजराती अर्थ :

चित्र - ચિત્ર

फोटा - ફોટા

छवि - છવિ

कोंकणी अर्थ :

चित्र

फोटो

पेंटिंग

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा