चोटी

चोटी के अर्थ :

चोटी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • an apex
  • crown
  • braid
  • a lock of hair on top of the head (kept by traditionalist Hindus)

चोटी के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सिर के मध्य में के थोड़े से और कुछ बड़े बाल जो प्रायः हिंदू नहीं मुड़ाते या काटते, शिखा, चुंदी
  • स्त्रियों के सिर के बालों की गूँथी हुई लटें या वेणी, केशगुच्छ
  • सूत या ऊन आदि का वह डोरा जिसके व्यवहार स्त्रियों को चोटी गूँधने और अंत में बालों को बाँधने में होता है
  • पान के आकार का एक प्रकार का आभूषण जिसे स्त्रियाँ अपने जूड़े में खोंसती या बाँधती हैं
  • पक्षियों के सिर के वे पर जो आगे की ओर ऊपर उठे रहते हैं, कलग़ी
  • सबसे ऊपर का उठा हुआ भाग, शिखर

    उदाहरण
    . पहाड़ की चोटी, मकान की चोटी।

  • चरम सीमा

    उदाहरण
    . आजकल दाल का भाव चोटी पर है।

  • लहँगा, साया, पेटीकोट

चोटी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चोटी के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

चोटी से संबंधित मुहावरे

चोटी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • शिखर, शिखा, चुन्दी, स्त्रियों के एक में गूथे बाल पहाड़ की चोटी

चोटी के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वेणी

चोटी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वेणी. 2. शिखा. 3. चिड़िया के सिर पर की कलँगी. 4. पहाड़ का सबसे ऊँचा शिखर

चोटी के ब्रज अर्थ

चटि, पोटी

स्त्रीलिंग

  • शिखा ; वेणी , स्त्रियों के सिर के गुंथे हुये बाल ; शिखर , शृंग

विशेषण

  • चिकनी-चुपड़ी , बनावटी

चोटी के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • सिर पर लम्बे बालों का गुच्छा, जिसे हिन्दू लोग रखते हैं, शिखा, टीक; स्त्रियों के सिर के बाल की गुंथी बेणी, जूडा; बालों को फँसाकर गूथने का सूत का लच्छा; रेशमी मुलायम धागों का जालनुमा गोला जिसे बाल के नीचे रखकर जूड़ा बनाते हैं, खोप; कुछ चिड़ियों के सिर पर

अन्य भारतीय भाषाओं में चोटी के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

चोटी - چوٹی

चुटिया - چٹیا

पंजाबी अर्थ :

सिखर - ਸਿਖਰ

चोटी - ਚੋਟੀ

गुत्त - ਗੁੱਤ

बोदी - ਬੋਦੀ

गुजराती अर्थ :

शिखर - શિખર

चोटलो - ચોટલો

चोटली - ચોટલી

शिखा - શિખા

कोंकणी अर्थ :

तेंमूक

फाती

वेणी

शेंडी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा