chunautii meaning in hindi
- स्रोत - हिंदी
- देखिए - चुनौटी
चुनौती के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
प्रवृत्ति बढ़ाने वाली बात, उत्तेजना, बढ़ावा, चिट्टा, भड़कावा; उकसावा
उदाहरण
. मदन नृपति को देश महामद बुद्धि बल बसि न सकत उर चैन। सूरदास प्रभुदूत दिनहि दिन पठवत चरित चुनौती दैन। - लड़ाई अथवा शास्त्रार्थ आदि के लिए किया गया आह्वान
- किसी कथन या निर्णय के संबंध में प्रतिपक्ष द्वारा दी गई ललकार
-
किसी से यह कहने की क्रिया कि तुममें शक्ति हो तो अमुक काम को कर दिखाओ या अमुक बात सिद्ध करो
उदाहरण
. उसने मेरी चुनौती स्वीकार कर ली । -
युद्ध के लिए उत्तेजना या आह्वान, ललकार
उदाहरण
. लछिमन अति लाघव सों नाक कान बिनु कीन्हि। ताके कर रावन कहँ मनहु चुनौती दीन्हि। . छठे मास नहिं करि सकै बरस दिना करि लेय। कहै कबीर सो संत जन यमै चुनौती देय। - इस प्रकार कही हुई बात, दुश्मन को ललकारना, ललकारना, चैलेंज, भड़काऊ चैलेंज, जोश, तंज, कटाक्ष, मलामत, शत्रुता, दुश्मनी, इर्ष्या, द्वेष, वो मांस जो मुर्गे का कानों के पास लटकता है
- वह आह्वान जो किसी को वाद-विवाद करके अथवा और किसी प्रकार किसी विषय का निर्णय या अपना पक्ष प्रमाणित करने के लिए दिया जाता है, प्रचार
चुनौती के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएचुनौती के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएचुनौती के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a challenge
चुनौती के कन्नौजी अर्थ
चुनउती
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- किसी के कथन या किये गये निर्णय आदि की सत्यता या औचित्य प्रमाणित करने के लिए विरोधी द्वारा दी गयी चुनौती
चुनौती के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- ललकार, उत्तेजना
- बढ़ावा
- प्रचार
चुनौती के मगही अर्थ
चुनउती
संज्ञा
- दे. 'चुनौती'
चुनौती के मैथिली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- आह्वान
Noun, Feminine
- challenge.
अन्य भारतीय भाषाओं में चुनौती के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
वंगार - ਵੰਗਾਰ
चुनौती - ਚੁਨੰਤੀ
गुजराती अर्थ :
ललकार - લલકાર
आह्वान - આહ્વાન
उर्दू अर्थ :
दावत-ए-मुक़ाबला - دعوت مقابلہ
चेलैंज - چیلینج
कोंकणी अर्थ :
आह्वान
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा