चुनौती

चुनौती के अर्थ :

चुनौती के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a challenge

चुनौती के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रवृत्ति बढ़ाने वाली बात, उत्तेजना, बढ़ावा, चिट्टा

    उदाहरण
    . मदन नृपति को देश महामद बुद्धि बल बसि न सकत उर चैन। सूरदास प्रभुदूत दिनहि दिन पठवत चरित चुनौती दैन।

  • युद्ध के लिए उत्तेजना या आह्वान, ललकार

    उदाहरण
    . लछिमन अति लाघव सों नाक कान बिनु कीन्हि। ताके कर रावन कहँ मनहु चुनौती दीन्हि। . छठे मास नहिं करि सकै बरस दिना करि लेय। कहै कबीर सो संत जन यमै चुनौती देय।

  • वह आह्वान जो किसी को वाद-विवाद करके अथवा और किसी प्रकार किसी विषय का निर्णय या अपना पक्ष प्रमाणित करने के लिए दिया जाता है, प्रचार

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चुनौटी

चुनौती के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चुनौती के कन्नौजी अर्थ

  • किसी के कथन या किये गये निर्णय आदि की सत्यता या औचित्य प्रमाणित करने के लिए विरोधी द्वारा दी गयी चुनौती

चुनौती के ब्रज अर्थ

चिनौती

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ललकार, उत्तेजना
  • बढ़ावा
  • प्रचार

चुनौती के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आह्वान

Noun, Feminine

  • challenge.

अन्य भारतीय भाषाओं में चुनौती के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

दावत-ए-मुक़ाबला - دعوت مقابلہ

चेलैंज - چیلینج

पंजाबी अर्थ :

वंगार - ਵੰਗਾਰ

चुनौती - ਚੁਨੰਤੀ

गुजराती अर्थ :

ललकार - લલકાર

आह्वान - આહ્વાન

कोंकणी अर्थ :

आह्वान

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा