चिनगारी

चिनगारी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - चिंगारी
  • देखिए - चिनगारी

चिनगारी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आग का छोटा कण या टुकड़ा, जो जलती हुई किसी चीज़ से निकल पड़ता है, अग्निकण, अंगारा, जलते हुए कोयले या अन्य पदार्थ का बहुत छोटा टुकड़ा, दो कड़ी एवं ठोस वस्तुओं की रगड़ से पैदा होने वाली अग्नि
  • जलती हुई आग का छोटा कण या टुकड़ा , जैसे,—एक चिनगारी आग इसपर रख दो
  • (लाक्षणिक) ऐसी बात जिसका प्रभाव आगे चलकर बहुत उग्र एवं परिवर्तनकारी हो
  • दहकती हुई आग में से फूट फूटकर उड़नेवाला कण , अग्निकण , स्फूलिंग
  • आग का छोटा कण या टुकड़ा

    उदाहरण
    . चिनगारी पड़ते ही धोती में छेद हो गया ।

  • गुस्सैल व्यक्ति
  • जलती हुई वस्तु से निकलकर अलग होनेवाला आग का छोटा कण जो उड़कर इधर उधर जाता या जा सकता हो, महा०-(किसी को) आँखों से चिनगारी छूटना अत्यधिक कुद्ध होने पर आँखों का लाल हो जाना, चिनगारी छोड़ना = ऐसा काम करना या बात कहना जिससे बहुत बड़ा उपद्रव या लड़ाई खड़ी हो
  • दो कड़ी वस्तुओं की रगड़ से उत्पन्न होनेवाला आग का कण

चिनगारी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चिनगारी से संबंधित मुहावरे

चिनगारी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a spark

चिनगारी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लुत्ती, आग का छोटा टुकड़ा हवा में उड़ता हुआ

चिनगारी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जलते हुए कोयले आदि का छोटा टुकड़ा, अग्निकण, स्फुलिंग

चिनगारी के गढ़वाली अर्थ

चिंगारि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चिनगारी

Noun, Feminine

  • flint, embers

चिनगारी के बुंदेली अर्थ

चिंगारी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चिनगारी, स्फुर्लिंग

चिनगारी के ब्रज अर्थ

चिंगारी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आग का छोटा कण

चिनगारी के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. चिंगारी

अन्य भारतीय भाषाओं में चिनगारी के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

चिंगिआड़ी - ਚਿਂਗਿਆੜੀ

गुजराती अर्थ :

नजीवी वात - નજીવી વાત

चिनगारी - ચિનગારી

उर्दू अर्थ :

चिंगारी - چنگاری

शरारा - شرارہ

कोंकणी अर्थ :

कीट

केण

उज्याची कीट

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा