दाब

दाब के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

दाब के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दबने या दबाने का भाव , एक वस्तु का दूसरी वस्तु पर उस ओर को जोर जिस ओर वह दूसरी वस्तु हो , अपनी ओर को खींचनेवाले जोर का उलटा , चाँप , क्रि॰ प्र॰—पहुँचाना , — लगाना
  • अधिकार; प्रभुत्व; रौब
  • किसी वस्तु का वह जोर जो नीचे की वसेतु पर पड़े , भार , भोझ , जैसे,—इसपर पत्थर की दाब पड़ी है इसी से यह चिपटा हो गया है , क्रि॰ प्र॰—डालना , — पड़ना
  • ज़ोर; बल
  • आतंक , अधिकार , रोब , आधिपत्य , शासन , बड़े या प्रबल के प्रति छोटे या अधिन का संकोच या भय और छोटे या अधीन के प्रति बड़े या प्रबल का प्रभुत्व
  • दबने या दबाने का भाव; दबाव, दबे होने की अवस्था, जैसे- वायुदाब, वाष्पदाब
  • भार; वज़न; बोझ
  • शासन; नियंत्रण
  • किसी सतह के ईकाई क्षेत्रफल पर लगने वाला बल
  • दबाने की क्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न बल या जोर
  • शक्ति, वीरता आदि का ऐसा प्रभाव जिससे विरोधी दबे रहें
  • ऐसी स्थिति जिसमें किसी प्रकार का दबाव या भार पड़ता हो, दबने या दबे हुए होने की अवस्था
  • दबाने की क्रिया या भाव

दाब के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दाब से संबंधित मुहावरे

दाब के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • pressure
  • strain
  • impression

दाब के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • दबाव, प्रभाव

दाब के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दबने या दबाने का भाव, भार 2. नियंत्रण 3. रोब, अधिकार, प्रमुख

दाब के कुमाउँनी अर्थ

क्रिया

  • दबाना, दबाने का भाव, दबाव, भार, शासन, नियंत्रण करना

दाब के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • बाँस काटने का एक कृषि औज़ार

दाब के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दाँय किया किन्तु बिना उड़ाया हुआ भूसा मिश्रित अनाज

दाब के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नील को कुचलनेवाली लकड़ी;

    उदाहरण
    . दाब ले आव।


सकर्मक क्रिया

  • दबाना;

    उदाहरण
    . माटी के दाब द।

Noun, Masculine

  • basting club for indigo.

Transitive verb

  • to compress.

दाब के मगही अर्थ

संज्ञा

  • भार, नीचे की वस्तु पर पड़ने वाला उसके ऊपर की वस्तु का दबाव, बोझ, वजन; दबाने अथवा दबोचने की क्रिया या भाव; वश, अनुशासन; वाहनों पर आगे की ओर का अधिक बोझ; बिना दाँतों की भारी हँसिया, पधरिआ; लोहा काटने का औजार; दर्प, अभिमान, रोब; छिपने, चुराने अथवा सुरक्षित

दाब के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दबाव, वजन, भार, दूर्वा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा