daal meaning in hindi
दाल के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
दलों में किया हुआ अरहर, मूँग, उरद, चना, मसूर आदि अन्न जो उबालकर खाया जाता है, दली हुई अरहर, मूँग आदि जो सालन की तरह खाई जाती है
विशेष
. दाल टन्हीं अनाजों की होती है जिनमें फलियाँ लगती हैं जौर जिनके बीज दबाने से टूटकर दो दलों या खंडो में हो जाते हैं। जैसे- अरहर, मूँग, उरद, चना, मसूर, मटर।उदाहरण
. मूँग की दाल क्या भाव है? - हल्दी, मसाले के साथ पानी में उबाला हुआ दला अन्न जो रोटी, भात आदि के साथ खाया जाता है
- दाल के आकार की कोई वस्तु
- चेचक, फोड़े, फुंसी आदि के ऊपर का चमड़ा जो सूखकर छूट जाता है, खुरंड, पपड़ी
-
दले हुए अरहर, मूँग, चना आदि अन्न जो खाए जाते हैं
उदाहरण
. उसे मूँग दाल के पकौड़े बहुत पसन्द है । - सूर्यमुखी शीशे से होकर आया हुआ किरनों का समूह जो इकट्ठा होकर गोल दाल के आकार का हो जाता है और जिससे आग लग जाती है
-
रोटी, भात आदि के साथ खाने के लिए हल्दी, मसाले आदि के साथ पानी में उबाला या पकाया हुआ कोई दला हुआ दलहन
उदाहरण
. माँ ने आज दाल, भात और आलू की सब्जी बनाई है । - अंडे की ज़र्दी
- वह अन्न जिसकी दाल बनती है, जैसे अरहर, मूँग आदि
- अंडे के अंदर का पीला भाग
- एक मोटा अन्न जो प्रायः सारे भारत में होता है
- मवाद सूख जाने से घाव के ऊपर जमी हुई परत
- अरहर, उरद, चना, मसूर, मूंग आदि अन्न जिनके दाने अन्दर से दो दलों में विभक्त होते हैं, और जिन्हें उबाल कर खाते हैं, या जिनसे पकौड़ी, बरी आदि बनाते हैं, क्रि० प्र०-दलना, मुहा०-(किसी को) दाल गलना = किसी का प्रयोजन सिद्ध होना, मतलब निकलना, जैसे-ये बातें किसी और से करना यहाँ तुम्हारी दाल नहीं गलेगी
- हल्दी, मसाला आदि के साथ पानी में उबाला हुआ कोई उक्त दला हुआ अन्न जो भात, रोटी आदि के साथ सालन की तरह खाया जाता है, पद-दाल-दलिया, दाल-रोटी, (देखें) मुहा०-दाल चप्पूहोना एक का दूसरे से उसी प्रकार गुथ या लिपट जाना जिस प्रकार बरतन में से दाल निकालने के समय चप्पू (कलछी) के साथ लिपट जाती है, दाल में कुछ काला होना-ऐसी अवस्था होना जिससे खटके या संदेह की कोई बात हो, जूतियों दाल बाँटना = आपस में खूब लड़ाई-झगड़ा और थुक्का-फजीहत होना
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक प्रकार का मधु, पेड़ के खोंडरे में मिलने वाला शहद
-
तुन की जाति का एक पेड़ जो हिमालय पर शिमला तथा आगे पंजाब की ओर होता है
विशेष
. इसकी लकड़ी बहुत मज़बूत होती है। इसकी धरनें और कड़ियाँ मकानों में लगती हैं, पुल और रेल की सड़कों पर बिछाई जाती हैं तथा और भी बहुत से कामों में आती हैं। - कोदो नाम का अन्न
दाल के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदाल के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएदाल के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएदाल के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- pulse
दाल के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दला हुआ अन्न जो सालन की तरह खाया जाता है। बीज के अन्दर की पंखूड़ी दल
दाल के कन्नौजी अर्थ
दारि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दली हुई अरहर, मूँग, जिसे पकाकर रोटी चावल के साथ खाते हैं
दाल के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दाल, दाव भी प्रयुक्त; दली हुई अरहर, मूंग आदि जिसे पकाकर भात, रोटी आदि के साथ खाते हैं, पकायी हुई दाल, सालन, खुरंट
दाल के गढ़वाली अर्थ
दाळ
दाल के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- दाल
दाल के मगही अर्थ
संज्ञा
- दलहन का दला दाना, मसाला देकर उबाला अन्न जिसे रोटी, भात आदि के साथ खाते हैं, दाल के आकार की कोई वस्तु
दाल के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- दलहनों को दलकर बनाई गई दाल।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा