Daalnaa meaning in hindi
डालना के हिंदी अर्थ
संस्कृत, हिंदी ; क्रिया, सकर्मक क्रिया
- पकड़ी या ठहरी हुई वस्तु को इस प्रकार छोड़ देना कि वह नीचे गिर पड़े, नीचे गिराना, छोड़ना, फेंकना, गेरना, जैसे,— ऐसी चीज क्यों हाथ में लिए हो ? उधर डाल दो, संयो॰ क्रि॰—देना
- किसी पर कुछ डालना
- फेंकना
- किसी चीज़ में मिलाना या गिराना
- एक वस्तु को दूसरी वस्तु पर कुछ दूर से गिराना, छोड़ना, जैसे, हाथ पर पानी जालना, थूक पर राख डालना, संयो॰ क्रि॰—देना
- किसी वस्तु में ऊपर से कुछ डालना
- पहनाना
- फैलाना; बिछाना
- किसी वस्तु को दूसरी वस्तु में रखने, ठहराने या मिलाने के लिये उसमें गिराना, किसी वस्तु को दूसरी वस्तु में इस प्रकार छोड़ना जिसमें वह उसमें ठहर या मिल जाय, स्थित या मिश्रित करना, रखना या मिलाना, जैसे, घड़े में पानी डालना, दूध में चीनी डालना, दाल में घी डालना, चूर्ण में नमक डालना, संयो॰ क्रि॰—देना
- अंकित करना
- शरीर पर धारण कराना; पहनाना
- घुसना, घुसेड़ना, प्रविष्ट करना, भीतर कर देना या ले जाना, जैसे, पानी में हाथ डालना, कुएँ में डोल डालना, बिल या मुँह में हाथ डालना, संयो॰ क्रि॰—देना
- (लाक्षणिक) किसी स्त्री को पत्नी की तरह घर में रखना
-
परित्याग करना, छोड़ना, खोज खबर न लेना, भुला देना
उदाहरण
. केहि अध औगुन आपनो करि डारि दिया रे । - (लाक्षणिक) पशुओं का गर्भपात करना
- अंकित करना, लगाना, चिह्नित करना, जैसे, लकीर डालना, चिह्न डालना, संयो॰ क्रि॰— देना
-
किसी चीज़ में या किसी चीज़ पर गिराना या छोड़ना
उदाहरण
. सब्ज़ी में नमक डाल दो । - एक वस्तु के ऊपर दूसरी वस्तु इस प्रकार फैलाना जिसमें वह कुछ ढक जाय, फैलाकर रखना, जैसे, मुँह पर चादर डालना, मेज पर कपड़ा डालना, सूखने के लिये गीली धोती डालना, संयो॰ क्रि॰— देना
-
किसी जगह पर या वस्तु आदि में रखी हुई वस्तु आदि को किसी दूसरी जगह पर या वस्तु आदि में रखना
उदाहरण
. इस घड़े का पानी दूसरे घड़े में डाल दो । - शरीर पर धारण करना, पहनना, जैसे, अँगरखा डालना, संयो॰ क्रि॰— लेना
-
किसी साइट आदि पर रखना
उदाहरण
. उसने अपने ब्लाग पर बहुत कुछ डाला है । - किसी के मत्थे छोड़ना, जिम्मे करना, भार देना, जैसे,— (क) तुम सब काम मेरे ही ऊपर डाल देते हो, (ख) उसका सारा खर्च मेरे उपर डाल दिया गया है, संयो॰ क्रि॰— देना
- किसी को अपने हाथों से गहने या कपड़े-लत्ते आदि धारण कराना
- गर्भपात करना, पेट गिराना, (चौपायों के लिये), संयो॰ क्रि॰— देना
- बिस्तर, कपड़े आदि को ज़मीन या किसी समतल वस्तु आदि पर पूरी दूरी तक फैलाना
- (किसी स्त्री को) रख लेना, पत्नी की तरह रखना, संयो॰ क्रि॰— लेना
- फैला देना
- लगाना, उपयोग करना, जैसे, किसी व्यापार में रुपया डालना
- वस्त्र, आभूषण आदि शरीर पर धारण करना
- किसी के अंतर्गत करना, किसी विषय या वस्तु के भीतर लेना, जैसे,— यह रुपया ब्याह के खर्च में डाल दो
- किसी के न चाहते हुए भी भार या दायित्व आदि उस पर रखना
- अव्यवस्था आदि उपस्थित करना, बुरी बात घटित करना, मचाना, जैसे,— गड़बड़ डालना, आपत्ति डालना, विपत्ति डालना
- बिछाना, जैसे, खटिया डालना, पलंग डालना, चारा डालना
- किसी आधान या पात्र में कोई चीज कुछ ऊँचाई से गिराना, छोड़ना, फेंकना या रखना, जैसे-(क) गिलास में पानी डालना (ख) कड़ाही में घी डालना
- किसी आधान या पात्र में कोई चीज प्राय : सुरक्षा के उद्देश्य से भरना या रखना, जैसे-(क) झोले में पुस्तकें या बोरे में गेहूँ डालना, (ख) संदूक में कपड़े डालना, (ग) कैदी को जेल में डालना
- कोई चीज बनाने के लिए गली या पिघली हई धातु किसी साँचे में उँडेलना या गिराना, जैसे-पीतल के खिलौने या लोहे के कल-पुरजे. ढालना
- कोई द्रव पदार्थ धार बाँधकर किसी पात्र में या यों ही कहीं गिराना या डालना, उँडेलना, जैसे-(क) गिलास में दूध ढालना, (ख) हंडे का पानी जमीन पर ढालना
डालना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएडालना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएडालना के अँग्रेज़ी अर्थ
verb, Transitive verb
- to put in
- to pour, to drop
- to thrust
डालना के अंगिका अर्थ
डारना
क्रिया
- नीचे गिराना, फेंकना, छोड़ना, रखना, मिलाना, भीतर घुसाना, धारण करना, सौपना, लगाना
डालना के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- एक मिश्रित तरकारी
Noun
- a dish of several vegetables cooked together.
अन्य भारतीय भाषाओं में डालना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
पाउणा - ਪਾਉਣਾ
रखणा - ਰਖਣਾ
गुजराती अर्थ :
नाखवुं - નાખવું
उर्दू अर्थ :
डालना - ڈالنا
कोंकणी अर्थ :
उडोवय
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा