दाना

दाना के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

दाना के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • grain, parched grain
  • corn
  • seed
  • food
  • a bead
  • pustule
  • pimple, piece
  • grainy diet of animals

Adjective

  • wise

दाना के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनाज का एक बीज, अन्न का एक कण, कन
  • अनाज, अन्न

    उदाहरण
    . तुम तो इतने दुबले हो कि जान पड़ता है, कभी दाना नहीं पाते।

  • कोई छोटा बीज जो बाल, फली या गुच्छे में लगे, जैसे- राई का दाना, पोस्ते का दाना
  • ऐसे फल के अनेक बीजों में से एक जिसके बीज कड़े गूदे के साथ बिलकुल मिले हुए अलग अलग निकलें, जैसे- अनार का दाना

    विशेष
    . आम, कटहल, लीची इत्यादि फलों के बीजों को दाना नहीं कहते।

  • कोई छोटी गोल वस्तु जो प्रायः बहुत सी एक में गूँथ, पिरो, या जोड़कर काम में लाई जाती हो, जैस- मोती का दाना

    उदाहरण
    . बरसैं सु बूदैं मुकतान ही के दाने सी।

  • ऐसी बहुत सी छोटी वस्तुओं (या अंगों) में से एक जिनके एक में गूँथने या जोड़ने से कोई बड़ी वस्तु बनी हो

    उदाहरण
    . घुँघरू का दाना, बाजूबंद का दाना।

  • माला की गुरिया, मनका

    उदाहरण
    . गले में सोने के बड़े बड़े दाने पड़े हैं।

  • गोल या पहलदार छोटी वस्तुओं के लिए संख्या के स्थान पर आने वाला शब्द, अदद

    उदाहरण
    . चार दाने मिर्च, चार दाने अंगूर।

  • रवा, कण, कणिका

    उदाहरण
    . दानेदार घी या शराब।

  • किसी सतह पर छोटे-छोटे उभार जो टटोलने से अलग-अलग मालूम हों

    उदाहरण
    . नारंगी के छिलके के दाने, दानेदार चमड़ा।

  • शरीर के चमडे़ पर महीन-महीन उभार जो खुजलाने या रोग के कारण हो जाते हैं

    उदाहरण
    . अँभौरी या पित्ती के दाने, चेचक के दाने।

  • बरतन की नक्काशी में गोल उभार (कसेरे)

विशेषण

  • बुद्धिमान, अक्लमंद

दाना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दाना से संबंधित मुहावरे

दाना के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • अनाज का बीज; हार में का एक (मोती, सोने का टुकड़ा आदि), यक-दाना, दुइ-दाना, चार दानाक हबेलि (देखिए)

दाना के कन्नौजी अर्थ

दाने

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनाज का एक कण 2. अन्न, भोजन 3. मनका या गुरिया

दाना के मगही अर्थ

संज्ञा

  • पोस्ता का बीज, अनाज का एक बीज, अनाज, अन्न, सूखा भुना अन्न, चबेनी, कोई भी छोटी गोल वस्तु यथा: मोतीका दाना, घुँघरू का दाना, शरीर पर उभड़ी छोटी-छोटी फुंसियाँ, किसी सतह अथवा वस्तु पर छोटी महीन उभाड़, भोजन, खाद्य पदार्थ, रवा या रावा, छोटा कण यथा: गुड़ का दान

विशेषण

  • चतुर समझदार, नादान का विलोम

दाना के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • अन्नकण, अनाज
  • पशु-पक्षीक आहार
  • कण, गोली

Noun

  • grains of crops, kernel
  • diet of birds and cattle
  • granule, globule, bead

अन्य भारतीय भाषाओं में दाना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

दाना - دانا

फोड़ा - پھوڑا

फुंसी - پھنسی

पंजाबी अर्थ :

दाणा - ਦਾਣਾ

मनका - ਮਨਕਾ

फुंसी - ਫੁੰਸੀ

गुजराती अर्थ :

दाणो - દાણો

अनाज - અનાજ

मणको - મણકો

फोल्ली - ફોલ્લી

कोंकणी अर्थ :

दाणो

मणी

पुळी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा