दहन

दहन के अर्थ :

दहन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • burning, combustion

Noun, Masculine

  • orifice

दहन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • जलने की क्रिया या भाव, भस्म होने या करने की क्रिया, दाह, जैसे— लंकादहन
  • अग्नि, आग
  • कृत्तिका नक्षत्र
  • तीन की संख्या
  • भिलावाँ, भल्लातक
  • चित्रक, चीता
  • दुष्ट या क्रोधी मनुष्य
  • कबूतर, कपोत
  • एक रुद्र का नाम
  • ज्योतिष में एक योग जो पूर् भाद्रपद उत्तराभाद्रपद और रेवती इन नक्षत्रों में शुक्र के होने पर होता है
  • ज्योतिष में एक वीथी जो पूर्वाषाढ़ और उतराषाढ़ नक्षत्रों में शुक्र के होने पर होती है

विशेषण

  • जलानेवाला, दाहक

    उदाहरण
    . जय रघुवंस वनज वन भानू। गहन दनुज वन दहन कृमानू।

  • दाहयुक्त

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मुख, मुँह

    उदाहरण
    . दहन पा हैं उनके गुमाँ कैसे कैसे।

  • छिद्र, छेद, सूराख

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • कंजा नाम की कँटीली झाड़ी, देखिए : 'कंजा'

दहन के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अग्नि

दहन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जलने की क्रिया लंका दहन तथा लंका दहन के व्यंग्य प्रयोग में प्रयुक्त (होलिका दहन)

दहन के ब्रज अर्थ

  • दाल, चावल, खिचड़ी आदि सिजाने के लिए चूल्हे पर चढ़ाकर गरम किया हुआ पानी, पकाया हुआ गरम पानी
  • गरम किया गया पानी, उबला हुआ गरम पानी

दहन के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • जलने या जलाने की क्रिया या भाव
  • आग

दहन के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • जरनाइ
  • ज्वाला, ताप
  • आगि

Noun

  • burning.
  • scorching heat.
  • fire.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा