दहेज़

दहेज़ के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी
  • अथवा - दिहेज, दइजा, दायजा, दैजा

दहेज़ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह धन और सामान जो विवाह के समय कन्या पक्ष की ओर से वर पक्ष को दिया जाता है, दायजा, यौतुक

    उदाहरण
    . उसने अपनी लड़की की शादी में लाखों रुपये दहेज़ दिए। . कहूँ सुत ब्याह कहूँ कन्या को देत दायजो रा । . दहेज़ प्रथा समाज के लिए अभिशाप है।

दहेज़ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दहेज़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • dowry
  • presents

दहेज़ के अंगिका अर्थ

दहेज, दिहेज

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कन्या पक्ष की ओर वर पक्ष को देने वाला धन

दहेज़ के अवधी अर्थ

दहेज, दहेज, दैजा, दायज, दइजा, दयजा

संज्ञा

  • दहेज
  • लड़की के ब्याह में दिया गया उपहार

दहेज़ के कन्नौजी अर्थ

दहेज, दइजो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विवाह के अवसर पर कन्या पक्ष दाँव, दायँ की ओर से वर पक्ष को दिया जाने वाला धन, सामान आदि

दहेज़ के कुमाउँनी अर्थ

दायजा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विवाह के समय वरपक्ष को दिया जाने वाला धन आदि, यौतुक, दहेज

दहेज़ के गढ़वाली अर्थ

दैजा

दहेज़ के बघेली अर्थ

दइजा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दहेज, दझ्या

दहेज़ के भोजपुरी अर्थ

दइजा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विवाह में आमंत्रित व्यक्ति-रिश्तेदारों द्वारा दिया जाने वाला उपहार;

    उदाहरण
    . सीता के खूब दइजा मिलल बा।

Noun, Masculine

  • gift from persons and relatives on the occassion of a wedding.

दहेज़ के मगही अर्थ

दहेज

संज्ञा

  • विवाह तथा विशेष अवसरों पर कन्या पक्ष की ओर से दिया जाने वाला धन और सामान, ने अरना, भरना

दहेज़ के मैथिली अर्थ

दहेज

संज्ञा

  • विवाह के समय वर को दिया गया उपहार, यौतुक

Noun

  • dowry.

दहेज़ के मालवी अर्थ

दहेज

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दिया जाने वाला दहेज या उपहार, दायजा

अन्य भारतीय भाषाओं में दहेज़ के समान शब्द

कोंकणी अर्थ :

देणें

हुंडो

पंजाबी अर्थ :

दाज - ਦਾਜ

गुजराती अर्थ :

दहेज - દહેજ

उर्दू अर्थ :

जहेज़ - جہیز

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा