dashaarN meaning in hindi

दशार्ण

  • स्रोत - संस्कृत

दशार्ण के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मध्य प्रदेश के विंध्य पर्वत के दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित उस प्रदेश का प्राचीन नाम जिससे होकर धसान नदी बहती है

    विशेष
    . मेघदूत से पता चलता है कि विदिशा (आधुनिक भिलसा) इसी प्रदेश की राजधानी थी। टालमी ने इस प्रदेश का नाम दोसारन(dosaron) लिखा है।

  • दशार्ण देश का निवासी या राजा
  • तंत्र का एक दशाक्षर मंत्र
  • जैन पुराण के अनुसार एक राजा

    विशेष
    . इस राजा ने तीर्थंकर के दर्शन के निमित्त जाकर अभिमान किया था। तीर्थंकर के प्रताप से उसे वहाँ 16, 77, 72, 16,000 इंद्र और 13, 37, 05, 72, 80, 00, 00, 000 इंद्राणियाँ दिखाई पड़ी और उसका गर्व चूर हो गया।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा