dashnaamii meaning in hindi

दशनामी

  • स्रोत - हिंदी

दशनामी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संन्यासियों का एक वर्ग जो अद्वैतवादी शंकराचार्य के शिष्यों से चला है

    विशेष
    . शंकराचार्य के चार प्रधान शिष्य थे—पद्मपाद, हस्तामलक, मंडन मिश्र और तोटक। इनमें से पद्मपाद के दो शिष्य थे—तीर्थ और आश्रम; हस्तामलक के दो शिष्य—वन और अरण्य, मंडन के तीन शिष्य—गिरि, पर्वत और सागर। इसी प्रकार तोटक के तीन शिष्य—सरस्वती, भारती और पुरी। इन्हीं दस शिष्यों के नाम से संन्यासियों के दस भेद चले। शंकराचार्य ने चार मठ स्थापित किए थे, जिनमें इन दस प्रशिध्यों की शिष्य परंपरा चली जाती है। पुरी, भारती और सरस्वती की शिष्य परंपरा शृंगेरी मठ के अंतर्गत है; तीर्थ और आश्रम शारदा मठ के अंतर्गत, वन और अरण्य गोवर्धन मठ के अंतर्गत तथा गिरि, पर्वत और सागर जोशी मठ के अंतर्गत हैं। प्रत्येक दशनामी संन्यासी इन्हीं चार मठों में से किसी न किसी के अंतर्गत होता है। यद्यपि दशनामी ब्रह्म या निर्गुण उपासक प्रसिद्ध हैं, तथापि इनमें से बहुतेरे शैवमंत्र की दीक्षा लेते हैं।

  • संन्यासियों के एक संगठन विशेष के लिए प्रयुक्त शब्द

विशेषण

  • दशनाम संबंधी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा