datksh meaning in hindi

दत्क्ष

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - दक्ष

दत्क्ष के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रजापति का नाम जिनसे देवता उत्पन्न हुए

    विशेष
    . ऋग्वेद में दक्ष प्रजापति का नाम आया है। दक्ष अदिति के पिता थे, इससे वे देवताओं के आदिपुरुष कहे जाते हैं। जहाँ ऋग्वेद में सृष्टि की उत्पत्ति का यह क्रम बतलाया गया है कि अब से पहले ब्रह्मणस्पति ने कर्मकार की तरह कार्य किया, असत् से सत् उत्पन्न हुआ, उत्तानपद से भू और भू से दिशाएँ हुई, वहीं यह भी लिखा है कि 'अदिति से दक्ष जन्मे और दक्ष में अदिति जन्मी'। इस विलक्षण वाक्य के संबंध में निरुक्त में लिखा है कि 'या तो दोनों ने समान जन्म-लाभ किया, अथवा देवधर्मानुसार दोनों की एक दूसरे से उत्पत्ति और प्रकृति हुई। शतपथ ब्राह्मण में दक्ष को सृष्टि का पालक और पोषक कहा गया है। हरिवंश में दक्ष को विष्णुस्वरूप कहा गया है। महाभारत और पुराणों में जो दक्ष के यज्ञ की कथा है उसका वर्णन वैदिक ग्रंथों में नहीं मिलता, हाँ, रुद्र के प्रभाव के प्रसंग में कुछ उसका आभास सा मिलता है। मत्स्यपुराण में लिखा है कि पहले मानस सृष्टि हुआ करती थी। दक्ष ने जब देखा कि मानस द्वारा प्रजावृद्धि नहीं होती है तब उन्होंने मैथुन द्वारा सृष्टि का विधान चलाया।

  • अत्रि ऋषि
  • महेश्वर
  • शिव का बैल
  • ताम्रचूड़
  • एक राजा जो उशीनर के पुत्र थे
  • विष्णु
  • बल
  • वीर्य
  • अग्नि
  • नायक का एक भेद जो सभी प्रेयसियों में समान भाव रखता हो
  • शक्ति, योग्यता, उपयुक्तता
  • खोटा या बुरा स्वभाव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा