dau.Daanaa meaning in hindi

दौड़ाना

  • स्रोत - हिंदी

दौड़ाना के हिंदी अर्थ

क्रिया, सकर्मक क्रिया

  • दौड़ने की क्रिया कराना, साधारण से अधिक वेग से चलाना, द्रुत-गमन कराना, जैसे— घोड़ा दौड़ाना, सिपाही दौड़ाना

    उदाहरण
    . कुत्ता बिल्ली को दौड़ा रहा है।

  • बार-बार आने जाने के लिए कहना या विवश करना, हैरान करना

    उदाहरण
    . चार रुपए के लिए क्यों बार-बार दौड़ाते हो?

  • किसी वस्तु को यहाँ से वहाँ तक ले जाना, एक जगह से खींचकर दूसरी जगह करना

    उदाहरण
    . इस चारपाई को जरा उधर दौड़ा दो।

  • फैलाना, पोतना, जैसे— स्याही दौड़ाना
  • फेरना, जैसे— दीवार पर कूँची दौड़ाना
  • किसी को किसी काम के लिए कहीं जल्दी भेजना

    उदाहरण
    . रोगी की दशा ख़राब देखकर डॉक्टर को लाने के लिए आदमी दौड़ाया गया।

  • आनाकानी करना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा