देश

देश के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

देश के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a country
  • land
  • native home
  • region
  • space

देश के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सब ओर फैला हुआ वह विस्तृत अवकाश जिसके अंतर्गत सभी दिखाई देने वाली चीज़ें रहती हैं अथवा जिसके भीतर सब कुछ है, विस्तार, दिक्

    विशेष
    . न्याय या वैशेपिक दर्शन के अनुसार जिसके आगे-पीछे, ऊपर-नीचे उत्तर-दक्षिण आदि का प्रत्यय होता है वह देश या दिग्दव्य है। काल के समान संख्या, परिमाण, पृथक्त्व, संयोग और विभाग देश के भी गुण हैं। देश के विभु और एक होने पर भी उपाधिभेद से उत्तर-दक्षिण, आगे- पीछे आदि भेट मान लिए गए हैं। देश संबंधी 'पूर्व' और 'पर' का विपर्यय हो सकता है, पर काल संबंधी पूर्वापर का नहीं। पश्चिमी दार्शनिकों में काँट आदि ने देश (और काल) को मन से बाहर की कोई वस्तु नहीं माना है, अंतःकरण का आरोप मात्र कहा है जो वस्तु संबंध ग्रहण के लिए वह अपनी ओर से करता है।

  • सब ओर फैले हुए विस्तृत अवकाश का कोई परिमित या सीमित अंश अथवा भाग, जैसे-तारों का देश
  • वह भूभाग जो एक ही राजा या शासक के अधीन अथवा एक शासन पद्धति के अंतर्गत हो, राष्ट्र, मुल्क

    उदाहरण
    . भारत मेरा देश है।

  • पृथ्वी का वह विभाग जिसका कोई अलग नाम हो, जिसके अंतर्गत कई प्रांत, नगर, ग्राम आदि हों तथा जिसमें अधिकांश एक जाति के और एक भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं

    विशेष
    . देश तीन प्रकार के होते हैं—जांगल्य, अनूप और साधारण। तीन प्रकार के और देश माने गए हैं—देवमातृक (जिसमें वर्षा ही के जल से खेती आदि के सारे कार्य हों), नदीमातृक और उभयमातृक।

  • किसी देश में रहने वाले लोग

    उदाहरण
    . गाँधीजी की मृत्यु पर पूरा भारत देश रो पड़ा।

  • किसी देश का प्रशासनिक दल या सरकार

    उदाहरण
    . देश बहुत जल्द ही कुछ नई योजनाएँ लागू करने वाला है।

  • किसी का अथवा उसके पूर्वजों का जन्म स्थान

    उदाहरण
    . छुट्टियों में वे देश चले जाते हैं।

  • स्थान, जगह
  • शरीर का कोई भाग या अंग, जैसे—स्कंध देश, कटि देश, ललाट देश आदि
  • एक राग जो किसी के मत से संपूर्ण जाति का और किसी के मत से षाड़व (ऋवर्जित) है
  • जैन शास्त्रानुसार चौथा पंचक जिसके द्वारा अर्थानुसंधान पूर्वक तपस्या अर्थात गुरु, जन, गुहा, श्मशान, और रुद्र की वृद्धि होती है

देश के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

देश के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

देश के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पृथ्वी का वह भाग जिसका कोई विशिष्ट नाम से और जिसके अन्तर्गत अनेक नगर, ग्राम आदि हो, जनपद

देश के गढ़वाली अर्थ

द्यश

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मुल्क
  • क्षेत्र
  • पहाड़ से इतर प्रदेश- मैदानी भाग, मैदानी शहर स्थान

    उदाहरण
    . लोग पाड़ छोड़ी देश बसणा छन अर्थात् लोग पहाड़ छोड़कर परदेस में बस रहे हैं।

Noun, Masculine

  • plains, country, region, place

देश के मैथिली अर्थ

देश्य, देशीय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक स्वतंत्र शासन वाला भूभाग
  • किसी विशिष्ट समाज और संस्कृति वाला भूखंड
  • क्षेत्र
  • स्थान

  • देखिए : 'देसी'

  • देखिए : 'देसी'

Noun, Masculine

  • country
  • nation
  • space, region, spot

अन्य भारतीय भाषाओं में देश के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ख़ित्ता - خطہ

इलाक़ा - علاقہ

मुल्क - ملک

पंजाबी अर्थ :

देस - ਦੇਸ

देश - ਦੇਸ਼

गुजराती अर्थ :

देश - દેશ

प्रदेश - પ્રદેશ

राष्ट्र - રાષ્ટ્ર

मुलक - મુલક

कोंकणी अर्थ :

देश

प्रदेश

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा