devdaasii meaning in hindi
देवदासी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
प्राचीन भारत में वह कन्या जो देवता को अर्पित कर दी जाती थी और सदैव उसके मंदिर में रहकर नाचती-गाती थी, मंदिरों की दासी या नर्तकी
विशेष
. किसी देवता के नाम पर कन्या को अर्पित करने की प्रथा दक्षिण के लगभग सब मंदिरों में थी। माता- पिता बचपन ही में उन्हें मंदिर को दान कर देते थे, जहाँ उस्ताद लोग इन्हें नाचना-गाना सिखाते थे। दान की हुई कुमारियों को महाराष्ट्र में 'मुरली' और तैलंग में 'वसवा' कहते थे। इन्हें मंदिरों से गुजारा मिलता था। मरने पर इनका उत्तराधिकारी पुत्र नहीं, बल्कि कन्या होती थी। मंदिरों में देवदासियाँ रखने की प्रथा प्राचीन थी। कालिदास के मेघदूत में महाकाल मंदिर में वेश्याओं के नृत्य करने की बात लिखी है। मिस्र, यूनान, बेबिलोन आदि के प्राचीन देव मंदिरों में भी देवनर्तकियाँ होती थीं। - वेश्या, रंडी
- जंगली बिजौरा नींबू , बिजौरा नींबू
देवदासी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदेवदासी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएदेवदासी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a temple dancer, a dancing girl dedicated to a deity
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा