Dhaa.nchaa meaning in magahi
ढाँचा के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बनावट का मूल आधार
- ठठरी
- डील-डौल
- आकृति
- बाहरी रूप, गढ़न
ढाँचा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- frame, frame-work
- skeleton
- carcass
ढाँचा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
किसी वस्तु की रचना की प्रारंभिक अवस्था में स्थूल रूप से संयोजित अंगों की समष्टि, किसी चीज़ को बनाने के पहले परस्पर जोड़-जाड़कर बैठाए हुए उसके भिन्न-भिन्न भाग जिनसे उस वस्तु का कुछ आकार खड़ा हो जाता है, कोई चीज़ बनाने के पहले निर्मित रूपरेखा, ठाट, टट्टर
उदाहरण
. मकान का ढाँचा बना लिया गया है। . अभी तो इस पालकी का ढाँचा खड़ा हुआ है, तख़्ते आदि नहीं जड़े गए हैं। . मूर्तिकार ने मूर्ति बनाने से पहले लकड़ी का ढाँचा तैयार किया। -
भिन्न-भिन्न रूपों से परस्पर इस प्रकार जोड़े हुए लकड़ी आदि के बल्ले या छड़ कि उनके बीच में कोई वस्तु जमाई या जड़ी जा सके, ऐसी रचना या आकार जिसके बीच में कोई वस्तु जमाई या लगाई जा सके, जैसे—चौखटा, बिना बुनी चारपाई आदि
उदाहरण
. इस चित्र को ढाँचे (फ्रेम) में जड़वा दो। -
शरीर के अंदर हड्डियों का ढाँचा, अस्थि पंजर, ठठरी, कंकाल
उदाहरण
. वह इतना दुबला है कि उसका ढाँचा दिखाई देता है। -
रचना प्रकार, गढ़न, बनावट
उदाहरण
. इस गिलास का ढाँचा बहुत अच्छा है। -
प्रकार, भाँति, तरह
उदाहरण
. पता नहीं वह किस ढाँचे का आदमी है ? -
ग्रंथ, लेख, नक़्शे आदि का आरंभिक तथा आधारिक रूप, लेख का वह पूर्व रूप जिसमें काट-छाँट या सुधार किया जाना हो, प्रालेख
उदाहरण
. मंत्रीजी के भाषण का ढाँचा तैयार है। -
किसी वस्तु की वे बाहरी और दृश्य बातें जिनसे उसकी लंबाई, चौड़ाई, प्रकार, स्वरूप आदि का ज्ञान होता है
उदाहरण
. द्रव का कोई निश्चित ढाँचा नहीं होता। -
चार लकड़ियों का बना हुआ वह खड़ा चौखाटा जिसमें जुलाहे 'नचनी', अटकाते हैं
उदाहरण
. जुलाहे का ढाँचा टूट गया है जिससे वह काम नहीं कर पा रहा है।
ढाँचा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएढाँचा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएढाँचा के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ठाट
- ठठरी
- डौल
ढाँचा के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ढाँचा
ढाँचा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- किसी वस्तु की बनावट का आरंभिक या स्थूल रूप
- पंजर
- बनावट
ढाँचा के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- पंजर, ठठरी
- गढ़न
ढाँचा के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- संरचना, ठाट
- स्वरूप, आकृति
Noun, Masculine
- structure, frame.
- form, shape
अन्य भारतीय भाषाओं में ढाँचा के समान शब्द
उर्दू अर्थ :
ढाँचा - ڈھانچہ
फ्रे़म - فریم
क़ालिब - قالب
पंजाबी अर्थ :
ढाचा - ਢਾਚਾ
पिंजर - ਪਿਂਜਰ
गुजराती अर्थ :
ढांचो - ઢાંચો
आकार - આકાર
बीबुं - બીબું
कोई वस्तुनुं खोखुं - કોઈ વસ્તુનું ખોખું
कोंकणी अर्थ :
फासकी
सांगाडो
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा