धानी

धानी के अर्थ :

धानी के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • एक प्रकार का रंग

धानी के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • light green

धानी के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • भूना हुआ जौ या गेहूँ
  • वह जो वारण करे, वह जिसमें कोई वस्तु रखी जाय
  • संपूर्ण जाति की एक संकर रागिनी
  • स्थान, जगह, जैसे, राजधानी

    उदाहरण
    . समथल ऊँच नीच नहिं कतहुँ पूर्ण धर्म धन धानी । सरस सुरस रंजित नीरस हत कोसलपति रजधानी ।

  • पीलू का पेड़
  • धनिया

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार का हलका हरा रंग जो धान को पत्तो के रंग का सा होता है , तोतई , विशेष— यह प्रायः पीले और नीले रंग को मिलाकर बनाया जाता है
  • 'धान्य'

विशेषण

  • धान की पत्ती के रंग का, हलके हरे रंग का

धानी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

धानी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पत्नी, आधार, वह जिसमें कोई वस्तु रखी जावे, स्थान, धान की पत्ती के समान रंग सुगा पंखी

धानी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, विशेषण, पुल्लिंग

  • धान की हरी पत्ती के रंग का, हलके हरे रंग का
  • धानी रंग

धानी के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • धान की हरी पत्तियों के रंग का, हल्का हरे रंग का

धानी के भोजपुरी अर्थ

विशेषण

  • धान के रंग का;

Adjective

  • of paddy colour.

धानी के मगही अर्थ

विशेषण

  • धान के पत्ते के रंग का, हल्का हरे रंग का

धानी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • धानक पात-सन हारअर रङ्ग, पीताभ हरित

Noun

  • light green colour.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा