ढर्रा

ढर्रा के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

ढर्रा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • way(s)
  • path
  • method
  • style, fashion

ढर्रा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मार्ग, रास्ता, पथ

    उदाहरण
    . जीवन के विकास के लिए सही ढर्रे पर ही चलना चाहिए।

  • किसी कार्य के निर्वाह की प्रणाली, शैली, ढंग, तरीक़ा, पद्धति

    उदाहरण
    . निर्धन लोगों को सहायता पहुंचाने का शासन-प्रशासन का ढर्रा उचित नहीं है।

  • मुक्ति, उपाय, तदबीर

    उदाहरण
    . कोई ऐसा ढर्रा निकालो जिसमें इन्हें भी कुछ लाभ हो जाय।

  • आचरण की पद्धति, चाल-चलन

    उदाहरण
    . यह लड़का बिगड़ रहा है, इसको अच्छे ढर्रे पर लगाओ।

  • आदत, स्वभाव

    उदाहरण
    . आपको अपना ढर्रा सुधारना होगा, तभी लोग आपको पसंद करेंगे।

ढर्रा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ढर्रा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शैली, ढंग, उपाय, परम्परा

ढर्रा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • रास्ता, दस्तूर, नियम

ढर्रा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मार्ग, रास्ता 2. शैली 3. आदत 4. उपाय

ढर्रा के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ढंग, तरीका, प्रणाली, उपाय |

Noun, Masculine

  • ways, method, style.

ढर्रा के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चौड़ा रास्ता, गाँव की गैल, सड़क, तौर तरीका

ढर्रा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सिलसिला, रिवाज, परम्परायें

ढर्रा के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • शैली , रीति , ढंग

ढर्रा के मगही अर्थ

संज्ञा

  • काम करने का ढंग; युक्ति (तरीका); आदत, चलन

ढर्रा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • परम्परागत रीति, परिपाटी

Noun

  • traditional process, mode, method.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा