dhobin meaning in hindi
धोबिन के हिंदी अर्थ
हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
कपड़ा धोने वाली स्त्री, धोबी जाति की स्त्री
उदाहरण
. धोबइन, तलीचटैया, कौड़ेनी, चब्भा इत्यादि। - धोबी की स्त्री, धोबी की पत्नी
-
दस बारह अंगुल लंबी एक चिड़िया जो जल के किनारे रहती है, कुरर पक्षी
विशेष
. यह चिड़िया पत्थर आदि के नीचै अंडे देती है और ऋतु के अनुसार रंग बदलती है।उदाहरण
. बाएँ अकासी धोबिनि आई। लोवा दरसन आइ देखाई।
देशज ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
शीशम की जाति का एक बड़ा वृक्ष जिसकी लकड़ी इमारत के काम में आती है
विशेष
. इसकी लकड़ी परतदार होती है। अर्थात इसमें एक मोटी तह सफे़द लकड़ी की होती है और तब उस पर काले रंग की बहुत पतली एक और तह होती है। इसी तह पर से इस लकड़ी के तख़्ते बहुत सहज में चीरे जा सकते हैं।
धोबिन के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएधोबिन के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- धोबी की स्त्री
धोबिन के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- धोबी की स्त्री
धोबिन के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- धोबी की पत्नी
धोबिन के बुंदेली अर्थ
धोबन
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- धोबी जाति की स्त्री, एक वृक्ष , शीशम के समान लकड़ी वाला वृक्ष
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- खंजन पक्षी, कौड़िया, कपड़े धोने वाली स्त्री
धोबिन के मगही अर्थ
संज्ञा
- धोबी की जाति की स्त्री; धोबी की पत्नी
धोबिन के मालवी अर्थ
धोबण
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- धोबी की स्त्री
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा