dhonaa meaning in hindi
धोना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
पानी या किसी तरल पदार्थ से किसी चीज़ की गंदगी या मैल साफ़ करना, पानी से साफ करना , जल से स्वच्छ करना , प्रक्षालित करना , पखारना
विशेष
. जिस वस्तु पर से गर्द मैल आदि हटाई जाती है तथा जो लगी हुई वस्तू (गर्द मैल आदि) हटाई या छुड़ाई जाती है, दोनों का प्रयोग कर्म में होता है । जैसे, हाथ धोना, कपड़ा धोना, घर धोना, बरतन धोना । इसी प्रकार मैल धोना, कालिख धोना, रंग धोना इत्यादि ।उदाहरण
. जिन एहि बारि न मानस धोए । ते कायर कलिकाल विगोए। . हमें अपने हाथों को धोने के बाद ही भोजन करना चाहिए । . सूरदास हरि कुपा बारि सों कलिमल धोय बहावै। -
(लाक्षणिक-अर्थ) दूर हटाना या मिटाना; तिरस्कार करना
उदाहरण
. तू ने शकुंतला के अपमान का दुख सब धो दिया है । . करी गोपाल की सब होय । जो अपने पुरुषारथ मानत अति झूठो है सोय । साधन मंत्र, यंत्र, उद्यम, बल यह सब डारौ धोय । जो कछु लिखि राखी नँदानँदन मेटि सकै नहिं कोय । - (किसी चीज़ को) पानी से साफ़ करना, पाक करना
- जल या कोई तरल पदार्थ डालकर गंदगी, धूल, मैल आदि दूर करना। जल की सहायता से साफ या स्वच्छ करना। विशेष-इस क्रिया का प्रयोग उस आधार के संबंध में भी होला है जिस पर कोई अवांछित तत्त्व या पदार्थ पड़ा हो, जैसे-कपड़ा, बरतन, या हाथ-पैर धोना, और उस अवांछित तत्त्व या पदार्थ के संबंध में भी होता है, जिसे किसी आधार या चीज पर से हटाना अभीष्ट होता है, जैसे-कालिख, मैल या रंग धोना। पद-धोया-धाया = (क) धोकर बिलकुल साफ या स्वच्छ किया हुआ। (ख) सब प्रकार के दोषों आदि से रहित।
संज्ञा
- जल से साफ़ करने का काम
धोना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएधोना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएधोना के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएधोना से संबंधित मुहावरे
धोना के अँग्रेज़ी अर्थ
Transitive verb
- to wash
- to launder
- to cleanse
- to undo
धोना के अंगिका अर्थ
क्रिया
- जल से स्वच्छ करना, पखारना, हटाना-मिटाना
धोना के हरियाणवी अर्थ
धोणा
सकर्मक क्रिया
- मैल निकाल कर साफ़ करना
संज्ञा, पुल्लिंग
- बीस सेर भार का बट्टा
विशेषण
- बीस सेर का, धोनभर
सकर्मक क्रिया
- दे. धोणा
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. धोण1
अन्य भारतीय भाषाओं में धोना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
धोणा - ਧੋਣਾ
गुजराती अर्थ :
धोवुं - ધોવું
साफ करवुं - સાફ કરવું
दूर करवुं - દૂર કરવું
उर्दू अर्थ :
धोना - دھونا
कोंकणी अर्थ :
धुवप
काडून उडवप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा