धृति

धृति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

धृति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • fortitude, steadiness

धृति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • धारण, धरने या पकड़ने की क्रिया

    उदाहरण
    . आकार, क्षमता, मज़बूती आदि का धरण से सीधा संबंध होता है।

  • स्थिर रहने की क्रिया या भाव, ठहराव

    उदाहरण
    . धन के अभाव के कारण इस कार्य में धृति आ गया है। . धृति रखकर ही कठिनाई का सामना किया जा सकता है ।

  • मन की द्दढ़ता, चित्त की अविचलता, धैर्य, धीरता

    विशेष
    . साहित्यपदर्पण के अनुसार यह व्यभिचारी भावों में से एक है। मनु ने इसे धर्म के दस लक्षणों में कहा है।

    उदाहरण
    . कृश देह, विभा भरी भरी, धृति सूखी, स्मृति ही हरी हरी।

  • सोलह मातृकाओं में से एक
  • अठारह अक्षरों के वृत्तों की संज्ञा
  • दक्ष की एक कन्या और धर्म की पत्नी
  • अश्वमेध की एक आहुति का नाम
  • फलित ज्योतिष में एक योग
  • चंद्रमा की सोलह कलाओं में से एक
  • संतोष, आनंद
  • विचार, सावधानता
  • अठारह (१८) की संख्या
  • यज्ञ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जयद्रथ राजा का पौत्र

    उदाहरण
    . धृति का वर्णन पुराणों में मिलता है।

  • एक विश्वदेव का नाम
  • यदुवंशीय वभु का पुत्र

धृति के मैथिली अर्थ

संज्ञा, आलंकारिक

  • धैर्य, सन्तुष्टि

Noun, Classical

  • patience, contentment.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा