धुन

धुन के अर्थ :

धुन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • assiduity, perseverence
  • mania, fad
  • ardour
  • tune, key-note

धुन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • काँपने की क्रिया या भाव, कंपन
  • आवाज़ या शब्द करना

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी काम को निरंतर करते रहने की अनिवार्य प्रवृत्ति , बिनी आगा पीछा सोचे और रुके कोई काम करते रहने की इच्छा , लगन , जैसे,—आज कख उन्हें रुपया पैदा करने की धुन है , क्रि॰ प्र॰—लगना , —समाना , यौ॰— धुन का पक्का = वह जो आरंभ किए हुए काम को विना पूरा किए न छोड़े
  • मन की तरंग , मौज , जैसे,— धुन ही तो है, उठे और चल पड़े
  • सोच , विचार , फिक्र , चिंता , खयाल , जैसे,— इस समय वे किसी धुन में बैठे हैं, उनसे बोलना ठीक नहीं
  • पागलों की सी धुन, प्रवृति या आचरण
  • मन में उत्पन्न होनेवाला वह सुखदायक मनोवेग जो कोई प्रिय या अभीष्ट काम करने के लिए होता है
  • दुविधा, अशांति, कठिनाई तथा घबराहट से उत्पन्न मनोदशा
  • विचार; चिंतन
  • किसी कार्य में लीन होने की प्रवृत्ति; साधना
  • किसी की चिंता किए बिना निरंतर कार्य करते रहने की अवस्था या दशा; लगन; सनक
  • उत्साह; उन्माद; पागलपन
  • स्वर के उतार-चढ़ाव के आधार पर गाने की विशिष्ट शैली; स्वरभंगी

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्वरों के उतार चढ़ाव आदि के विचार से किसी गीत को गाने का ढंग , गाने का तर्ज , जैसे,— यह भजन कई धुनों में गाया जा सकता है
  • संपूर्ण , जाति का एक राग जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं
  • देखिए : 'ध्वनि'
  • संगीत में कोई चीज गाने या बजाने का विशेष और सुंदर ढंग जिसमें स्वरों का उतार-चढ़ाव अन्य प्रकारों या शैलियों से बिल्कुल अलग और निराला होता है

धुन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

धुन से संबंधित मुहावरे

धुन के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी काम को निरन्तर बिना सोचे समझे करने की प्रवृति मन की तरंग

धुन के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी कार्य में बराबर लगे रहने की प्रवृत्ति 2. मन की लहर, मौज 3. स्वरों के आरोह-अवरोह का विशेष ढंग

धुन के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी वाद्य की ध्वनि, स्वर के आरोह-अवरोह की दृष्टि से गाने का विशेष ढंग; एक राग, लगन

धुन के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी गाने की खास तर्ज, संगीत की लय; जुनून, दतचित्त होकर काम करने की प्रवृत्ति, लगन |

Noun, Feminine

  • modulation in singing, tune, melody; an ardent desire or mania, obsession, passion, diligence.

धुन के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एकाग्र मस्ती, स्थिर चित्त, लगन, अपनी गति में मस्त रहना

धुन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लगन, मन की लहर

धुन के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • लगन, मन की तरंग; काम में पूरा होने तक लगे रहने की प्रवृत्ति; (ध्वनि) गीत गाने का तर्ज; गाने की स्वरलिपि

धुन के मैथिली अर्थ

  • देखिए : 'धुनि'

धुन के मालवी अर्थ

विशेषण

  • बिना आगा पीछा सोचे काम करते रहने की धुन या लगन।

अन्य भारतीय भाषाओं में धुन के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ध्यान - دھیان

आदत - عادت

शौक़ - شوق

गाने की तर्ज़ - گانے کی طرز

पंजाबी अर्थ :

धुन - ਧੁਨ

गुजराती अर्थ :

धून - ધૂન

तीर - તીર

सूरनो गुंजारव - સૂરનો ગુંજારવ

कोंकणी अर्थ :

धुन

सुर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा