दीमक

दीमक के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

दीमक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • termite, white ant

दीमक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चींटी की जाति का सफ़ेद रंग का एक छोटा कीड़ा जो समूह में रहता है और काग़ज़, लकड़ी, पौधों आदि को खा जाता है

    विशेष
    . दीमकें गरम देशों में बहुत होती हैं और मिट्टी का घर बनाती हैं जिसकी दीवारें दानेदार पपड़ी की तरह होती हैं। कहीं-कहीं ये घर ढूह के आकार के हाथ डेढ़ हाथ ऊँछे होते हैं, और वल्मीक या बमौट कहलाते हैं। चींटियों की तरह ये कीड़े भी बड़े नियम और व्यवस्था के साथ रहते हैं । एक दल में अधिक संख्या तो क्लीव कीटों की होती है जो केवल काम करने के लिए होते हैं। कुछ क्लीव कीट लंबे-लंबे सिर वाले होते हैं जो सिपाही कहलाते हैं। एक या अधिक स्त्री कीट या रानियाँ होती हैं जिनका शरीर अँडों से भरे रहने के कारण कभी-कभी बहुत फूला दिखाई पड़ता है। इनके अतिरिक्त नर भी होते हैं जो किसी-किसी ऋतु में बहुत दिखाई पड़ते हैं और फतिंगों की तरह उड़ते फिरते हैं। ये कीड़े काष्ठ और जंतुशरीर पर निर्वाह करते हैं। जिस वस्तु पर ये लगते हैं उसे प्रायः मिट्टी की पपड़ी से आच्छादित कर देते हैं और भीतर ही भीतर उसे खाते जाते हैं। बरसात में दीमकें लगती हैं और काग़ज़, लकड़ी आदि को इनसे बचाना कठिन हो जाता है।

    उदाहरण
    . इस पुस्तक के कुछ पन्ने दीमक चाट गए हैं।

  • (लाक्षणिक) कोई हानिकारक व्यक्ति या चीज़

दीमक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दीमक से संबंधित मुहावरे

दीमक के कन्नौजी अर्थ

दीमकु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लकड़ी चाटने वाला कीड़ा

दीमक के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • उद्दी, वाल्मीक।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा