दीन

दीन के अर्थ :

दीन के मालवी अर्थ

विशेषण

  • गरीब, नम्र।

दीन के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • poor, miserable, humble, arousing a sense of compassion

Noun, Masculine

  • religion

दीन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; विशेषण

  • जिसकी दशा हीन हो, दरिद्र, निर्धन, ग़रीब

    उदाहरण
    . सेठ मनोहरदास सदा दीन लोगों की मदद करते हैं। . दानी हौ सब जगत के तुम एकै मंदार। दारन दुख दुखियान के अभिमत फल दातार। अभिमत फल दातार देवगन सेवैं हित सों। सकल संपदा सोह छोह किन राखत चित सों। बरनै दीनदयाल छाँह तव सुखद बखानी। तोहि सेइ जो दीन रहै तौ तू कस दानी?

  • जो मन में दया उत्पन्न कर सके, दयनीय, कारुणिक, दुःखित, संतप्त, कातर

    उदाहरण
    . आश्रम देख जानकी हीना। भए विकल जस प्राकृत दीना।

  • उदास, खिन्न, जिसमें किसी प्रकार का उत्साह या प्रसन्नता न हो, जिसका मन मरा हुआ हो

    उदाहरण
    . ऐसेई दीन मलीन हुती मन मेरो भयो अब तो अति आरत। . नवम सरल सब सन छल हीना। मम भरोस हिय हरष न दीना।

  • दुःख या भय से अधीनता प्रकट करने वाला, नम्र, विनीत

    उदाहरण
    . दीन वचन सुनि प्रभु मन भावा। भुज बिसाल गहि हृदय लगावा।


संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • तगर का फूल
  • दिन

    उदाहरण
    . गेल दीन पुनु पलटि न आव।


अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मत, मज़हब, धर्मविश्वास

दीन से संबंधित मुहावरे

दीन के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • दरिद्र, दुखित, उदास, विनीत

दीन के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • धर्म; बेदीन, बेधर्म, धर्मच्युत

दीन के कन्नौजी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • धर्म, मजहब, पंथ

दीन के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • गरीब, दरिद्र, दुःखी, लाचार, असहाय

दीन के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • गरीब, दरिद्र, दुःखी, लाचार, असहाय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सत्यता, इमानदारी |

Adjective

  • poor, unhappy, helpless, miserable.

Noun, Masculine

  • honesty,faith.

दीन के बघेली अर्थ

क्रिया

  • दिया हुआ, बिना मूल्य के स्वेच्छा से प्राप्त किया हुआ

दीन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • धर्म, (दीन दुनिया में प्रयुक्त) कहा.दीन

दीन के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • गरीब, निर्धन, असहाय; दुखिया; नम्र, विनयी, विनीत; (अ.) धर्म, मत मजहब

दीन के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • विकल, विपन्न, गरीब

Adjective

  • miserable, indigent.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा