दुकान

दुकान के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी
  • अथवा - दूकान

दुकान के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह स्थान जहाँ बेचने के लिये चीजें रखी हों ओर जहाँ ग्राहक जाकर उन्हें खरीदते हों, सौदा बिकने का स्थान, माल बिकने की जगह, हट्ट, हट्टी

    उदाहरण
    . कपड़े की दुकान, हलवाई की दुकान, बिसाती की दुकान।

  • दृक्काण, फलित ज्योतिष में एक राशि का तीसरा भाग जो दश अंशो का होता है
  • {ला-अ.} एक जगह फैली हुई बहुत-सी चीज़ें
  • वह मानव निर्मित स्थान जहाँ बिक्री की चीज़ें रहती और बिकती हैं या पैसा लेकर कोई काम किया जाता है

    उदाहरण
    . वह नाई की दुकान पर बाल बनवाने गया है । . इस बाज़ार में मेरी फल की दुकान है ।

  • ऐसा स्थान जहाँ कोई व्यक्ति कुछ पारिश्रमिक प्राप्त करने के लिए दूसरों की सेवाएँ करता हो, जैसे-दरजी या हज्जाम की दुकान, मुहा०-दुकान करना या खोलना = दुकान लेकर किसी चीज की बिक्री आरंभ करना, दुकान खोलना, दुकान चलना = दुकान में होने वाले व्यवसाय की वृद्धि होना, दुकान बढ़ाना = दुकान में बाहर रखा हुआ माल उठाकर अंदर रखना और किवाड़े बंद करना, दुकान बंद करना, दुकान लगाना = (क) दुकान का सामान फैलाकर यथास्थान बिक्री के लिए रखना, (ख) बहत-सी चीजें चारों ओर फैलाकर रखना
  • वह कमरा या भवन जहाँ से किसी एक अथवा कई प्रकार की चीजें ग्राहकों के हाथ प्रायः फुटकर बेची जाती हैं, जैसे-धी की दुकान, मिठाई की दुकान

दुकान के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दुकान से संबंधित मुहावरे

दुकान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a shop

दुकान के अवधी अर्थ

दुकानि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दूकान

दुकान के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह स्थान जहाँ बेचने की चीजें सजाकर रखी हों, सौदा बेचने और खरीदने की जगह

दुकान के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुकान, बिक्री- स्थल

दुकान के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुकान, सामान खरीद-बिक्री का स्थान, बिक्री-स्थल

Noun, Feminine

  • shop.

दुकान के बज्जिका अर्थ

दोकान

संज्ञा

  • दुकान

दुकान के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विक्रय स्थल

दुकान के मगही अर्थ

दोकान

संज्ञा

  • वस्तुओं को बेचने के लिए सजाकर रखने का स्थान, सौदा बेचने की जगह

दुकान के मैथिली अर्थ

दोकान

संज्ञा

  • विक्रयशाला

Noun

  • shop.

दुकान के मालवी अर्थ

क्रिया

  • दुकान।

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दुकान, वह स्थान जहाँ घर किराना वस्तुएँ मिलती हैं।

दुकान के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. हाट

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा