दुंद

दुंद के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

दुंद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • see द्वंद्व

दुंद के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नगाड़ा

    उदाहरण
    . चढ़ा असाढ़ गगन घन गाजा । साजा बिरह दुंद दल बाजा । . बाजत ढोल दुंद औ भेरी । माँदर तूर झाँझ चहुँ फेरी ।

  • दो मनुष्यों के बीच होनेवाला युद्ध या झगड़ा
  • शोरगुल; हो-हल्ला
  • ऊधम , उत्पात , उपद्रव , हलचल

    उदाहरण
    . तब ही सुरज के सुभट निकट मचायों दुंद । निकसि सकै नहिं एकहू करयो कटक मस���ुंद ।

  • जोड़ा , युग्म

    उदाहरण
    . बरनैं दीनदयाल दरसि परदुंद अनंदो ।

  • दो मनुष्यों के बीच होनेवाला झगड़ा या युद्ध, द्वंद्व

दुंद के गढ़वाली अर्थ

दुन्द

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हो-हल्ला, शोर-शराबा कोहराम, झगड़ा |

Noun, Masculine

  • hostility, quarrel, conflict.

दुंद के बुंदेली अर्थ

दुन्द

संज्ञा, पुल्लिंग

  • झगड़ा, उपद्रव

संज्ञा, पुल्लिंग

  • द्वन्द, झंगड़ा

दुंद के मगही अर्थ

संज्ञा

  • दो मनुष्यों के बीच का मल्ल युद्ध या झगड़ा, मल्लयुद्ध
  • धुंधलका, धुंधलापन; कुहासा आदि से उत्पन्न दृष्टि पथ में रुकावट
  • नगाड़ा, रणभेरी
  • जोड़ा, युग्म; दुख, आपत्ति
  • चिंता, काम निबटाने का भाव

दुंद के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मल्ल-युद्ध

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा