दुर्गा

दुर्गा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

दुर्गा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक भगवती
  • दुर्गासप्तशती नामक पोथी

Noun, Feminine

  • a goddess
  • a book on the myth of durgaa

दुर्गा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine, Feminine

  • the spouse of Shiv, symbolising primaeval energy worshipped in different forms
  • a heroic woman-destroyer of sinners
  • a shrew

दुर्गा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • (पुराण) एक प्रसिद्ध देवी जिसका दुर्गा नाम दुर्ग राक्षस का वध करने के कारण पड़ा था, आदि-शक्ति

    विशेष
    . देवी भागवत में देवी की उत्पत्ति के संबंध में कथा इस प्रकार है— एक बार महिषासुर से परास्त होकर सब देवता ब्रह्मा के पास गए। ब्रह्मा सभी देवताओं के साथ विष्णु के पास गए, विष्णु ने कहा कि महिषासुर को मारने का उपाय यही है कि सब देवता अपनी स्त्रियों से मिलकर अपना थोड़ा-थोड़ा तेज निकालें, सबके तेज समूह से एक स्त्री निकलेगी जो उस असुर का वध करेगी। महिषासुर को वर था कि वह किसी पुरुष के हाथ से नहीं मरेगा। विष्णु के आज्ञानुसार ब्रह्मा ने अपने मुँह से रक्त वर्ण का, शिव ने रौप्य वर्ण का, विष्णु ने नील वर्ण का और इंद्र ने विचित्र वर्ण का, इसी प्रकार सब देवताओं ने अपना-अपना तेज निकाला और एक तेजस्वरूपा देवी प्रकट हुई, जिसने उस असुर का संहार किया।

    उदाहरण
    . नवरात्र में लोग जगह-जगह दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं।

  • नौ वर्ष की कन्या
  • नील का पौधा, नीली
  • एक प्रकार की बेल जिसके फूल सफ़ेद और नीले रंग के होते हैं, अपराजिता, कौवाठोंठी
  • एक छोटा काला पक्षी, श्यामा पक्षी
  • एक रागिनी जो गौरी, मालश्री, सारंग और लीलावती के योग से बनी है

दुर्गा के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

दुर्गा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुर्गा, आद्याशक्ति

दुर्गा के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आदि शक्ति के रूप में मान्यता प्राप्त सिंहवाहिनी एक प्रख्यात देवी, दुर्ग राक्षस का विनाश करने वाली आठ हाथों की मुंडधारिणी देवी
  • नौ बर्ष की कन्या कुमारी जो नेपाल में नंदा के नाम से पूजी जाती है

विशेषण

  • दुर्गापूजा, आश्विन शुक्ल पक्ष का दशहरा

दुर्गा के बुंदेली अर्थ

दुरगा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आदिशक्ति, देवी दुर्गा
  • भवानी, पार्वती, शक्ति, महामाया

दुर्गा के मगही अर्थ

दुरगा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • (दुर्गा) देवी, भवानी, दुर्ग नामक राक्षस का संहार करने वाली देवी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा