दुर्योधन

दुर्योधन के अर्थ :

दुर्योधन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (महाभारत) कुरुवंशीय राजा धृतराष्ट्र के 101 पुत्रों में से वह ज्येष्ठ पुत्र जिसकी हठधर्मिता से महाभारत युद्ध हुआ था

    विशेष
    . दुर्योधन अपने चचेरे भाई पांडवों से बहुत बुरा मानता था। सबसे अधिक द्वेष यह भीम से रखता था। बात यह थी कि भीम के समान दुर्योधन भी गदा चलाने में अत्यंत निपुण था, पर वह भीम की बराबरी नहीं कर सकता था। पहले धृतराष्ट्र युधिष्ठिर को ही सब में बड़ा समझ युवराज बनाना चाहते थे, पर दुर्योधन ने बहुत आपत्ति की और छल से पांडवों को वन में भेज दिया। बनवास से लौटकर पांडवों ने इंद्रप्रस्थ में अपनी राजधानी बसाई और युधिष्ठिर ने धूमधाम से राजसूय यज्ञ किया। उस यज्ञ में पांडवों का भारी वैभव देख दुर्योधन जल उठा और उनके नाश का उपाय सोचने लगा। अंत में उसने युधिष्ठिर को अपने साथ पासा खेलने के लिए बुलाया। उस खेल में दुर्योधन के मामा गांधार के राजकुमार शकुनि के छल और कौशल से युधिष्ठिर अपना सारा राज्य और धन यहाँ तक कि द्रौपदी की भी हार गए। दुःशासन द्रौपदी को बलात् सभा में लाया और दुर्योधन उसे अपने जंघे पर बैठने के लिए कहने लगा। इस पर भीम ने अपनी गदा से दुर्योधन के जंघे को तोड़ने की प्रतिज्ञा की। अंत में द्यूत के नियमानुसार धृतराष्ट्र ने यह निर्णय किया कि पांडव बारह वर्ष बनवास और एक वर्ष अज्ञातवास करें। जब अज्ञातवास पुरा हो गया तब कृष्ण दूत होकर कौरवों के पास पांडवों की ओर से गए, पर दुर्योधन ने पांडवों को राज्य का अंश क्या, पाँच गाँव तक देना अस्वीकार कर दिया। अंत में कुरुक्षेत्र का प्रसिद्ध युद्ध हुआ जिसमें कौरव मारे गए और भीम ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की। दुर्योधन को युधिष्ठिर 'सुयोधन' कहा करते थे।

  • (साहित्यिक) जिसके साथ लड़ाई बेहद कठिन हो

विशेषण

  • दुर्योध

दुर्योधन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the villain of the great ancient Indian war—Maha:Bha:rat, head of the kauravas

दुर्योधन के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे. दुरजोद्धन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा