ek meaning in hindi
एक के हिंदी अर्थ
विशेषण
- एकाइयों में सबसे छोटी और पहली संख्या , वह संख्या जिससे जाति या समूह में से किसी अकेली वस्तु या व्यक्ति का बोध हो
-
अकेला , एकता , अद्वितीय , बेजोड़ , अनुपम , जैसे—वह अपने ढंग का एक आदमी है
उदाहरण
. प्रभु देखौ एक सुभाई । अति गंभीर उदार उदधि हरि, जान सिरोमनि राइ । -
कोई , अनिश्चित , किसी , जैसे—सबको एक दिन मरना है
उदाहरण
. एक कहैं अमल कमल मुख सीता जु को, एक कहैं चंद्र सम आनँद को कंद री । -
एक प्रकार का , सामान , तुल्य , जैसे—एक उमर के चार पाँच लड़के खेल रहे हैं
उदाहरण
. एक रूप तुम भ्राता दोऊ ।
एक के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएएक के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएएक के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएएक से संबंधित मुहावरे
एक के अंगिका अर्थ
विशेषण
- अकेला, गिनती, का पहला अक्षर,अद्वितीय, समान, अन्य, थोड़ा कोई, अनुपम
एक के अवधी अर्थ
यक
विशेषण
- एक
एक के कन्नौजी अर्थ
एकु
विशेषण
- पहला अंक या इकाई से सूचित. 2. अकेला. 3. बेजोड़. 4. भेद रहित
एक के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, विशेषण, पुल्लिंग
- गणना की प्रथम इकाई, एक की संख्या और उसका सूचक अंक
Noun, Adjective, Masculine
- one,1.
एक के बज्जिका अर्थ
विशेषण
- इकाईयों में पहली संख्या
एक के बुंदेली अर्थ
विशेषण, स्त्रीलिंग
- पहला, प्रथम, अद्वितीय, मुख्य, अन्य कोई, केवल, प्रथम संख्या, एकईदार-एक ही बार, एकठौ-एक ही वस्तु, एकठौआ-एक ही चीज, एकठौल-एक ही के लिए, एकतरफा-एक ही तरफ, एकाध-एक या आधा, एकऊ-एक हो, एक रस-एक सा,
एक के ब्रज अर्थ
विशेषण
-
एक , इकाइयों में सबसे छोटी व पहली संख्या; अद्वितीय , बेजोड़
उदाहरण
. महाराज वै एक उन सम नहीं अनेक नृप । - अनिश्चयवाचक विशेषण ; तुल्य , समान
एक के मगही अर्थ
एक चास, एक जत्ता, एक जौरे, एक ठहुर, एक ठहुआ, एक ठहर, एक फसिली, एक बग्धा, एक बधा, एक बधिया, एक बाँझी, एक मुहें, एक लाहा, एक लोइया, एक संझू, एक इसी
संज्ञा
- एक की संख्या या गिनती, गिनती की पहली संख्या
विशेषण
- अकेला, किसी और के साथ नहीं; कोई; समान (तुल्य); निराला, अति उत्तम
एक के मैथिली अर्थ
संख्यात्मक
- प्रथम संख्या, निर्धारित केओ/कोनो
- अद्वितीय, एकाकी
Numeral
- one; a certain.
- single, lone.
एक के मालवी अर्थ
- एक, अकेला
एक के हरियाणवी अर्थ
अव्यय
-
परसर्ग जो मोटे रुप से अनुमान का द्योतक है
उदाहरण
. पचासेक, सौ एक, लगभग पचास, लगभग एक सौ । दे. एक
विशेषण
- एक की संख्या
-
एक समान
उदाहरण
. दोन्नू भाई कतई एक सैं
संज्ञा, पुल्लिंग
- एकता
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा