gaandharva meaning in english
गांधर्व के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- pertaining to or related with the gandharv community or country
गांधर्व के हिंदी अर्थ
विशेषण
-
गंधर्व संबंधी, गंधर्व का
उदाहरण
. जब नारद इंद्रलोक में पहुँचे तब वहाँ गांधर्व नृत्य हो रहा था। - गंधर्व जाति या देश का, गंधर्व देशोत्पन्न
संज्ञा, पुल्लिंग
- सामवेद का उपवेद जिसमें सामगान के स्वर, ताल आदि का वर्णन है, गंधर्व विद्या, गंधर्व वेद
- गान विद्या, संगीत शास्त्र
- वह मंत्र जिसका देवता गंधर्व हो
- गंधर्व जाति
-
भारतवर्ष का एक भाग या उपद्वीप
विशेष
. इसे गंधर्व द्वीप भी कहते थे। यहाँ के लोग गाने-बजाने में बड़े चतुर होते थे। इसमें कन्या और वर परस्पर मिलकर विवाह करते थे। स्त्रियाँ रूपवती होती थीं। इस देश के घोड़े अच्छे होते थे। यह देश हिमालय के प्रांत भाग में माना जाता था। -
हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार आठ प्रकार के विवाहों में से एक
विशेष
. इसमें वर और कन्या परस्पर अपनी इच्छा से अनुरागपूर्वक मिलकर पति-पत्नीवत रहते हैं। मनु के अनुसार क्षत्रियों के लिए गांधर्व विवाह विहित है। - घोड़ा, अश्व
- गंधर्व
गांधर्व के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएगांधर्व के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएगांधर्व के मैथिली अर्थ
गान्धर्व
विशेषण
- संगीत, नृत्य और नाटक संबंधी
Adjective
- relating to dance, drama and music
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा