gandhaabirojaa meaning in hindi
गंधाबिरोजा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
चीड़ या साल नामक वृक्ष का गोंद जो प्रायः फोड़े-फुंसियों पर लगाया जाता है, चंद्रस, चितागंध
विशेष
. शीराज़ और किरमान इसके लिए प्रसिद्ध स्थान हैं। यह तीन प्रकार का होता है—खसनिब जो लेवान्ट से आता है, बिरोजा खु़श्क और बिरोजा गावशीर या जवाशीर। बिरोजा या गावशीर पीले रंग का गोंद है, जो बहुत पतला होता है। यह कभी-कभी हरापन लिए भी होता है। इसमें डंठल, फूल और पत्तियाँ मिला रहती हैं। इसकी गंध बुरी नहीं होती और इसका स्वाद कड़ुवा होता है। यहाँ इसे शुद्ध करते हैं और इससे खींचकर बिरोजा का तेल निकालते हैं। मिट्टी के तेल में से भी इसका तेल निकाला जाता है। यह औषध में बहुत काम आता है। इसका शोधा हुआ सत्त निकालकर दवा में मिलाते हैं और मरहम बनाकर फोड़े आदि पर भी लगते हैं। खुश्क बिरोजे में ताड़पीन के जैसी गंध आती है। इसे कुंदुरु भी कहते हैं। यह हिमालय और शिवालिक पर्वतों के जंगल से भी आता है। इसे गंधाबिरोजा, सरल का गोंद, चंद्रस भी कहते हैं।उदाहरण
. गंधाबिरोजा मानव के लिए उपयोगी होता है।
गंधाबिरोजा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा