गंगा

गंगा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गंगा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the Ganges (considered to be the most sacred river by the Hindus)

गंगा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • भारतवर्ष की एक प्रधान नदी जो हिमालय से निकलकर 1560 मील पूर्व को बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है, जाह्नवी, भागीरथी

    विशेष
    . इसका जल अत्यंत स्वच्छ और पवित्र होता है और इसमें कभी कीड़े नहीं पड़ते। हिंदू इस नदी को परम पवित्र मानते हैं और इसमें स्नान करना पुण्य समझते हैं। पुराणों में इसे हिमालय की पुत्री माना है और इसकी माता का नाम मनोरमा लिखा है, जो सुमेर की कन्या थी। कहते हैं, गंगा पहले स्वर्ग में थी। जब सगर के साठ हज़ार पुत्रों को कपिल जी ने भस्म कर डाला, तब उनके उद्धार के लिए भागीरथ गंगा जी को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए। गंगा जब स्वर्ग से गिरी थीं, तब उन्हें शिव जी ने अपनी जटा में धारण किया था। इसी से शिव जी की जटा में गंगा मानी जाती हैं। पृथ्वी पर गिरने पर गंगा भगीरथ के साथ गंगासागर को, जहाँ कपिल जी ने सागर के पुत्रों को भस्म किया था, जा रही थीं, कि इसी बीच में जह्नु ऋषि ने उन्हें पी लिया और भगीरथ के बहुत प्रार्थना करने पर उन्हें अपने जानु से निकाला। इसी से गंगा का नाम जह्नुसुता आदि पड़ा। पुराणानुसार गंगा की तीन धाराएँ हैं— एक स्वर्ग में जिसे 'आकाशगंगा' कहते हैं, दूसरी पृथ्वी पर और तीसरी पाताल में। यह नदी गंगोत्तरी की पहाड़ी से जो 13,800 फुट ऊँची है, बर्फ़ के पिघलने से निकलती है और मंदाकिनी तथा अलकनंदा से मिलकर हरिद्वार के पास पथरीले मैदान में उतरती है। यमुना, गोमती, घाघरा, बानगंगा, गंडक आदि नदियाँ इसमें गिरती हैं। हिंदुओं के प्रधान तीर्थ काशी, प्रयाग आदि इसी के किनारे हैं। (कभी-कभी साधारणत: नदी के लिए भी इस पद का प्रयोग होता है।

गंगा से संबंधित मुहावरे

गंगा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गंगा, हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि

गंगा के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गंगाजी

गंगा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गंगा नदी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लाखन के मामा (आ०)

गंगा के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गंगाजी, भागीरथी नदी, हिंदुओं के लिए सबसे बड़ी व पवित्र नदी

Noun, Feminine

  • Ganga, the most sacred river for Hindus.

गंगा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक पवित्र पौराणिक नदी

गंगा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • भारत की पवित्र नदी, भागीरथी, सुरसरिता

    उदाहरण
    . सूक्ति- गंगा जी कौ पैरबो विप्रन को बेहार, डूब गये तो पार है, पार गये तौ पार।

गंगा के ब्रज अर्थ

  • गंगा नदी

गंगा के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हिमालय में गंगोत्री से निकल कर कलकत्ता के पास बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली एक प्रसिद्ध तथा हिंदुओं के लिए पवित्र नदी

विशेषण

  • पवित्र, शुद्ध, उद्धारक

गंगा के मैथिली अर्थ

गङ्गा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक नदी

Noun, Feminine

  • the river Ganga.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा