ga.ngeran meaning in english

गँगेरन

गँगेरन के अर्थ : English , हिंदी

  • स्रोत - संस्कृत

गँगेरन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a kind of a plant

गँगेरन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार का पौधा जो औषध-शास्त्र में चतुर्विध बला के अंतर्गत माना जाता है और सहदेई के पौधे के समान होता है, नागबला नाम का पौधा

    विशेष
    . सहदेई से इसमें भेद यह है कि इसके पत्ते अधिक मोटे और दो अनीवाले होते हैं। फूल गुलाबी होते हैं और फल भी कुछ बड़े होते हैं। फल में विशेषता यह है कि पकने पर उसके पाँच भाग हो जाते हैं। गँगेरन के गुण भी वैद्यक में वरियारा या खिरैंटी के से माने जाते हैं। गँगेरन मूत्रकृच्छ, क्षत और क्षीण रोग, खुजली, कुष्ठ आदि में दी जाती है। गँगेरन दो प्रकार की होती है—एक छोटी, दूसरी बड़ी। बड़ी गँगेरन भी अम्ल, मधुर, त्रिदोषनाशक तथा दाह और ज्वर को दूर करने वाली मानी जाती है। इसे गुलशकरी भी कहते हैं।

  • एक जड़ी-बूटी

    उदाहरण
    . गँगेरन पुरुष की कामशक्ति को बढ़ाती है।

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा