गणित

गणित के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गणित के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • Mathematics

गणित के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह शास्त्र जिसमें मात्रा, संख्या और परिमाण का विचार हो, गणितशास्त्र (इसके तीन अंग हैं- अंकगणित, बीजगणित और ज्यामिति)

    विशेष
    . इसमें निर्धांरित नियमों और क्रियाओं द्वारा ज्ञात मात्राओं, संख्याओं या परिमाणों के संबंध के आधार पर अज्ञात मात्रा, संख्या या परिमाण का निश्चय किया जाता है । अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति आदि इसकी शाखाएँ हैं ।

  • आकलन, किसी चीज़ का हिसाब-किताब
  • किसी चीज़ का हिसाब-किताब, आकलन, हिसाब
  • अच्छे-बुरे या हानि-लाभ आदि की गणना करके, ध्यानपूर्वक बनाई गई योजना

    उदाहरण
    . यह सरकार का अपना गणित है।


विशेषण

  • जिसकी गणना हुई हो, गिना हुआ
  • जोड़ा हुआ

प्रत्यय

  • गणना के द्वारा निश्चित या स्थिर किया हुआ, जैसे-गणित ज्योतिष
  • जिसकी गणना हुई हो, गिना हुआ

गणित के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गणित के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • परिमाण और संख्या आदि का नियमपूर्वक विवेचन करने वाली विद्या, हिसाब
  • अंक सम्बन्धी
  • ज्योतिष सम्बन्धी
  • बीज गणित
  • रेखा गणित

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गणना, गिनती

Noun, Masculine

  • calculation, Arithmetic;
  • Mathematics;
  • Astronomy;
  • Algebra;
  • Geometry.

Noun, Feminine

  • calculation, reckoning, counting.

गणित के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • अंकविद्या , ज्योतिषशास्त्र

    उदाहरण
    . गत

  • बीता हुआ , व्यतीत , पिछ्ला

    उदाहरण
    . पायो गत अस्विन मास जहीं।

  • रहित , लुप्त हुआ, अस्त हुआ

    उदाहरण
    . भजो मधुप तजि पदमिनिहि, जानि होत गत भान ।

गणित के मैथिली अर्थ

गणित+

संज्ञा

  • जोड़ आदि आङ्किक विद्या
  • देखिए : 'गणक'

Noun

  • mathematics.

अन्य भारतीय भाषाओं में गणित के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

रियाज़ी - ریاضی‏

रियाज़ियात - ریاضیات

पंजाबी अर्थ :

गणित - ਗਣਿਤ

हिसाब - ਹਿਸਾਬ

गुजराती अर्थ :

गणित - ગણિત

कोंकणी अर्थ :

गणीत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा