गणना

गणना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गणना के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • counting
  • calculation, reckoning

गणना के हिंदी अर्थ

गनना

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गिनने की क्रिया, गिनती, शुमार

    उदाहरण
    . उनकी गणना बड़े-बड़े पंडितों में होती है।

  • गिनकर यह देखने की क्रिया कि कुल कितना हुआ है या कुल कितना है, हिसाब, लेखा

    उदाहरण
    . उसकी गणना गलत थी।

  • संख्या

    उदाहरण
    . हज़ार की गणना, हज़ार की संख्या आदि।

  • केशव के मत से एक अलंकार जिसमें एक ही संख्या बार-बार आई हो

    उदाहरण
    . गंगामन गंगेश दृग ग्रीव रेख गुण लेखि, पावक काल त्रिशूल बलि, संध्या तीनि बिसेखि। . एक आत्मा चक्र रवि, एक शुक्र की दृष्टि, एकै दशन गणेश को, जानति सगरी सृष्टि,

  • किसी स्थान अथवा देश के निवासियों की होने वाली गणना या गिनती

    उदाहरण
    . जनगणना से जनसंख्या, जन्मदर, मृत्युदर आदि का पता चलता है।

गणना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गणना के मगही अर्थ

गनना

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • (गणना) गिनती करने की क्रिया
  • संख्या
  • (ज्योतिष) विवाह निश्चित करने के लिए होने वाले वर बधु की जन्मकुंडली के आधार पर राशि, लग्न, ग्रहदशा, लिंग, योनि आदि पर विचार

गणना के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गिनती करना, गिनना, हिसाब लगाना, समझना, किसी को कुछ महत्त्व का समझना, महत्त्व देना।

अन्य भारतीय भाषाओं में गणना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

शुमार - شمار

गिनती - گنتی

पंजाबी अर्थ :

गिणती - ਗਿਣਤੀ

गिनती - ਗਿਨਤੀ

गुजराती अर्थ :

गणना - ગણના

अंदाज - અંદાજ

गणत्री - ગણત્રી

कोंकणी अर्थ :

मेजप

मेजणी

गणीतकरप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा