gaunii meaning in hindi

गौणी

गौणी के अर्थ : हिंदी , ब्रज

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - गौन

गौणी के हिंदी अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • अप्रधान, साधारण, जो मुख्य न मानी जाए

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अस्सी प्रकार की लक्षणाओं में से एक जिसमें केवल किसी वस्तु का गुण लेकर दूसरे में आरोपित किया जाता है,

    उदाहरण
    . 'कल्पवृक्ष हैं अवधपति जगजाहर यशवंत।' इस पद में कल्पवृक्ष के मुख्य गुण उदारता को अवधपति में आरोपित कर उसी के द्वारा उनका जगत के यशस्वी होना प्रकट किया गया है, यहाँ कल्पवृक्ष शब्द में गौणी लक्षणा है, साहित्यदर्पण के अनुसार 'सादृश्यात्तु मता गौणी' अर्थात् सादृश्य संबंध ही प्रयोजक हो तो गौणी लक्षणा होती है।

  • गौन

गौणी के ब्रज अर्थ

गौनी

स्त्रीलिंग

  • साहित्य में लक्षणा का एक भेद

    उदाहरण
    . एक सुद्ध गौनी दुतिय ।

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा