गवाह

गवाह के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

गवाह के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a witness
  • deponent

गवाह के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह मनुष्य जिसने किसी घटना को साक्षात् देखा हो, वह जिसके सामने कोई बात हुई हो, प्रत्यक्षदर्शी

    उदाहरण
    . बहुत से लोग इस घटना के गवाह हैं।

  • वह जो किसी मामले के विषय में जानकारी रखता हो, साक्षी, साखी

    उदाहरण
    . इस मामले में प्रतिवादी ने झूठे गवाह पेश किए।

  • वह व्यक्ति जो अदालत में न्यायाधीश के सामने तथ्यों या अभियुक्त के सत्यापन या समर्थन करने के लिए बुलाया जाता है

    उदाहरण
    . न्यायाधीश के सामने गवाह मुकर गया कि उसे तथ्यों की पूरी जानकारी है।

  • जो दो पक्षों में होने वाले व्यवहार, समझौते या लेन-देन का आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन करे

    उदाहरण
    . श्याम ज़मीन के धंधे में अहम गवाह है।

गवाह के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गवाह से संबंधित मुहावरे

  • गवाह ऐनी या रूयत

    वह गवाह जिसने घटना अपनी आँखों दैखी हो , चश्मदीद गवाह

  • गवाह देना

    अपने दावे को सिद्ध करने के लिए प्रमाण-स्वरूप साक्षी उपस्थित करना

  • गवाह बनाना

    साक्षी बनाना, मुक़दमे में किसी को गवाही देने के लिए नियत करना

  • गवाह-ए-समाई

    वह गवाह जिसने घटना आँखों से न देखी हो और जो सुनी-सुनाई बात कहे

गवाह के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साक्षी

गवाह के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साक्षी

गवाह के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह व्यक्ति जिसने कोई घटना स्वयं देखी हो, प्रत्यक्षदर्शी
  • जो किसी विवाद के संबंध में जानकारी रखता हो, साक्षी

Noun, Masculine

  • a witness

गवाह के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साक्षी
  • किसी घटना को आँखों से देखने वाला मनुष्य, प्रत्यक्षदर्शी

गवाह के मगही अर्थ

संज्ञा, विशेषण, पुल्लिंग

  • देखिए : 'गोआह'

गवाह के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साक्षी

Noun, Masculine

  • witness

अन्य भारतीय भाषाओं में गवाह के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

गवाह - گواہ

पंजाबी अर्थ :

गवाह - ਗਵਾਹ

साखी - ਸਾਖੀ

गुजराती अर्थ :

गवाह - ગવાહ

साक्षी - સાક્ષી

साक्षी पूरनार - સાક્ષી પૂરનાર

कोंकणी अर्थ :

गवाय

साक्षीदार

गवाय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा