गेहूँ

गेहूँ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गेहूँ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • wheat

गेहूँ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रबी की एक फ़सल जो अगहन में बोई जाती और चैत में काटी जाती है

    विशेष
    . गेहूँ की खेती अत्यंत प्राचीन काल से होती आई है। चीन में ईसा से 2700वर्ष पूर्व गेहूँ बोया जाता था। मिस्र के एक ऐसे स्तूप में भी एक प्रकार का गेहूँ गड़ा पाया गया जो ईसा से 3359 वर्ष पूर्व का माना जाता है। जंगली गेहूँ अब-तक कहीं नहीं पाया गया है। कुछ लोगों की राय है कि गेहूँ जवगोधी या खपली नामक गेहूँ से उन्नत करके उत्पन्न किया गया है। गेहूँ प्रधानत: दो जाति के होते हैं, एक टूँड़ वाले दूसरे बिना टूँड के। भारतवर्ष में जितने गेहूँ बोए जाते हैं वे अधिकांश टूँडदार हैं क्योंकि किसान कहते हैं कि बिना टूँड के गेंहुँओं को चिड़ियाँ खा जाती हैं। दाऊदी गेहूँ सबसे उत्तम समझा जाता है। जललिया की सूजी अच्छी होती है।

  • एक अनाज जिसके आटे की रोटी बनाई जाती है, कनक, गंदुम

गेहूँ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गेहूँ के अंगिका अर्थ

गेहूं

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध अन्न जिसके आटे से रोटी बनती है

गेहूँ के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक मुख्य अन्न जिसकी फ़सल चैत्र में कटती है

गेहूँ के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध अनाज

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा