घाई

घाई के अर्थ :

घाई के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ओर, तरफ़, अलंग

    उदाहरण
    . प्यारी लजाय रही मुख फेरि दियो हँसि हेरि सखीन की घाई। . हँसै कुंद हे मुकुंद सहैं बन बागन में करैं चहुँ घाई कीर कोकिला चवाई हैं।

  • दो वस्तुओं के बीच का स्थान, संधि

    उदाहरण
    . चुरियानहु में चपि चूर भयो दबि छंद पछोलिन घाई कहूँ।

  • बार, दफ़ा
  • पानी में पड़नेवाला भँवर, गिरदाब
  • चोट, आघात, मार, प्रहार, वार

    उदाहरण
    . जदपि गदा की बड़ी बड़ाई। पै कछु और चक्र की घाई।

  • पटेबाजी की विशेष चोट

    उदाहरण
    . दो की घाई, चार की घाई।

  • धोखा, चालबाज़ी

    उदाहरण
    . दई घोर अँध्यार में घोर घाई। कभू सामुहें दाहिने बाम घाई।

  • पाँच वस्तुओं का समूह, पँचकरी, गाही

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दो उँगलियों के के बीच की संधि, अँगूठे और उँगली के मध्य का कोण, अंटी
  • पेड़ी और डाल के बीच का कोना

संस्कृत ; विशेषण

  • घाती

    उदाहरण
    . संशय सावज शरिर महँ सगहि खेल जुआर। ऐसा घाई बापुरा जीवहिं मारै झार।

घाई के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

घाई से संबंधित मुहावरे

घाई के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the intervening space in between two fingers

घाई के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दो वस्तुओं का मध्य स्थान, अंगुलियों के बीच की जगह,

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • समस्यात्मक प्रतिप्रश्न, प्रतिपहेली

    उदाहरण
    . प्र, घाई डारबौ, पहेली न बुझापाने की स्थिति में अपनी तरफ से एक पहेली पहले ही प्रस्तुत कर देना ।

घाई के ब्रज अर्थ

  • घाव , चोट
  • आघात , प्रहार

क्रिया-विशेषण

  • पक्ष में, ओर

    उदाहरण
    . उलटि भई सब हरि की घाई।


स्त्रीलिंग

  • दो अंगुलियों के बीच का स्थान

स्त्रीलिंग

  • धोखा

स्त्रीलिंग

  • दुर्दशा

    उदाहरण
    . सूरदास प्रभु मिलहु कृपा करि, होति हमारी घाई।

घाई के मगही अर्थ

संज्ञा

  • गहराई

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा