jo meaning in hindi
जो के हिंदी अर्थ
सर्वनाम
-
एक संबंधवाचक सर्वनाम जिसके द्वारा कही हुई संज्ञा या सर्वनाम के वर्णन में कुछ और वर्णन की योजना की जाती है , जैसे,—(क) जो घोड़ा आपने भेजा था वह मर गया , (ख) जो लोग कल यहाँ आए थे, वे गए
विशेष
. पुरानी हिंदी में इसके सान 'सो' का व्यवाहार होता था । अब भी लोग प्राय: इसके साथ 'सो' बोलते हैं पर अब इसका व्यवहार कम होता जा रहा है । जैसे,— जो बोवैना सो काटेगा । आजकल बहुधा इसके साथ 'वह' या 'वे' का प्रयोग होता है ।
अव्यय
-
यदि , अगर
उदाहरण
. जो करनी समुझे प्रभु मोरी । नहिं निस्तार कल्प शत कोरौ । . जो बालक कछु अनुचित करहीं । गुरु, पिंतु मातु मोद मन भरहीं । -
यद्यपि , अगरचे , (क्व॰)
उदाहरण
. पौरि पौंरि कोतवार जो बैठा । पेमक लुबुध सुरंग होइ पैठा ।
जो के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएजो के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएजो के अँग्रेज़ी अर्थ
Inexhaustible
- if
जो के अंगिका अर्थ
क्रिया
- जाआ.
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- गेहूं की जाति का एक अन्य पौधा
जो के कुमाउँनी अर्थ
सर्वनाम
- जो, एक सम्बन्ध वाचक सर्वनाम जिसका प्रयोग पहले कही हुई किसी बात अथवा पहले आई हुई संज्ञा से हो
विशेषण
- किसी अज्ञात, अनिश्चित बात का सूचक विशेषण (10391)
जो के बघेली अर्थ
अव्यय
- अगर,यदि, जो बोलना, यदि बुलाओ
जो के बज्जिका अर्थ
क्रिया
- जाओ (आज्ञार्थ रूप)
जो के बुंदेली अर्थ
विशेषण
- जैसे, जिस भाँति, यह, जो,
क्रिया-विशेषण
-
ज्यों जो
उदाहरण
. प्र. जो करे सो भरे,
जो के ब्रज अर्थ
सर्वनाम
- संबंधवाची सर्वनाम
अव्यय
- यदि , अगर ; यद्यपि
जो के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- यव, रबी की फ़सल का एक अन्न जो गेहूँ से कुछ लंबा होता है (इसे भून कर धानी बनाई जाती है और धानी में गुड़ मिलाकर गुड़धानी बनाई जाती है, इसकी धानी को पीसकर सत्तू बनाया जाता है जिसका गुण शीतल होता है, जौ पूजा-पाठ में काम आता है, नवरात्रों में इसे बोया जाता है
- एक नाप (8 जौ की एक अंगुली और तीन जौ की एक इंच होता है)
सर्वनाम
- एक संबंधवाचक सर्वनाम- जो-जो गंगा जी नहाण चाल्लै मेरी गाड्डी भाड़ै कर लें
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
जोरु, पत्नी
उदाहरण
. मत बाळे की मा मरै, मत बूढ़े की जो
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. ज्योति, दे. जोत
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा