घड़ा

घड़ा के अर्थ :

घड़ा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a pitcher, pot

घड़ा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मिट्टी या धातु का बना गोल पात्र, पानी भरने हेतु मिट्टी या धातु से बना एक पात्र, जलपात्र, बड़ी गगरी, कलश, घट, कलसा, घैला, कुंभ, ठिल्ला

    उदाहरण
    . गर्मी के दिनों में सीता घड़ा में पीने का पानी रखती है।

  • एक प्रकार का घड़ा जिसका उपयोग वाद्य यंत्र के रूप में किया जाता है
  • पानी या अनाज रखने का बरतन
  • पेट, तोंद
  • सेना

    उदाहरण
    . तुरक घड़ा नव तेरही तेरह साख कबंध।


हिंदी ; विशेषण

  • अधिक

    उदाहरण
    . अवर जनम थारे घड़ा हो नरेस।

घड़ा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

घड़ा से संबंधित मुहावरे

घड़ा के अंगिका अर्थ

घड़ा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गगरी, मिट्टी का गगरी, कलसा

घड़ा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • देखिए : 'गगरा', गगरी

घड़ा के कन्नौजी अर्थ

घड़ा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • धातु या मिट्टी का कलसा, पानी रखने का बरतन

घड़ा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पानी भरने का मिट्टी का घड़ा, बरतन, गागर

घड़ा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • धातु, मिट्टी आदि से बना पात्र विशेष, गगरा, कलसा

घड़ा के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • पानी आदि रखने का बरतन, घइला, चरूई, चट्टी, टील

अन्य भारतीय भाषाओं में घड़ा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

घड़ा - گھڑا

पंजाबी अर्थ :

घड़ा - ਘੜਾ

गुजराती अर्थ :

घड़ो - ઘડો

कोंकणी अर्थ :

कळसो

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा