घड़ौची

घड़ौची के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - घनौची, घिनौची, घिरौंची, घड़ौंची

घड़ौची के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी से भरा घड़ा रखने की तिपाई या ऊँची जगह, लटकत, पलहँडा

    उदाहरण
    . देहली नाघ कर, दहलीज के उधर, घनौची पर सुघर घड़े रक्खे बरन।

  • लकड़ी, मिट्टी या सीमेंट से बनी हुई चौकी जिसपर पानी से भरे हुए घड़े रखे जाते हैं

    उदाहरण
    . शीला घड़े में पानी भरकर घड़ौंची पर रख रही है।

घड़ौची के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a pitcher-stand

घड़ौची के अंगिका अर्थ

घड़ौंची

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • धैलसार भरा हुआ जल का घड़ा रखने की तिपाई

घड़ौची के गढ़वाली अर्थ

घड़ौंची

घड़ौची के बघेली अर्थ

घिनउची

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह स्थान जहाँ पानी से भरा घड़ा नियमित रखा रहता हो

घड़ौची के बुंदेली अर्थ

घड़ौंची, घिनौची

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी का घड़ा रखने की तिपाई का स्थान

घड़ौची के ब्रज अर्थ

घिनोची

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • घड़ा रखने का चबूतरा, घटमंचिका

    उदाहरण
    . आपनी देखि घिनोची भरी मिस ठानि परायो कहो करती है ।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा