घट

घट के अर्थ :

घट के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह मिट्टी का कलश जिसकी स्थापना आश्विन के नवरात्र में की जाती है, एक प्रकार का घड़ा जिसका उपयोग वाद्य यंत्र के रूप में किया जाता है, घड़ा, जलपात्र, कलसा, कलश

    उदाहरण
    . घट के पास नौ दिन तक दिया जलाए रखना पड़ता है।

  • पिंड , शरीर

    उदाहरण
    . वा घट के सौ टूक दीजै नदीं बहाय । नेह भरेहू पै जिन्हें दौरि रुखाई जाय ।

  • मन , हृदय , जैसे,—अंतरयामी घट घट बासी
  • कुंभक प्राणायाम (को॰)
  • हाथी का कुंभ
  • कुंभ राशि
  • अंतर
  • एक तौल , २० द्रोण की तौल, तुला, तराजू
  • कुंभ राशि
  • हाथी का कुंभ
  • किनारा
  • किनारा
  • नौ प्रकार के द्रव्यों में एक जिसे तुला भी कहते हैं , वि॰ दे॰ 'तुलापरीक्षा'

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मेघ, बादल, घटा

    उदाहरण
    . सहनाइ नफेरिय नेक बजं । सु मनों घट भद्दव मास गजं ।


हिंदी ; विशेषण

  • घटा हुआ , कम , थोड़ा , छोटा , मध्यम

    विशेष
    . इस शब्द का प्रयोग 'बढ़' के साथ ही अधिकतर होता है । अकेले इसका क्रियावत् प्रयोग 'घटकर' ही होता है । जैसे,—वह कपड़ा इससे कुछ घटकर है ।

    उदाहरण
    . घट बढ़ रकम बनाई कै सिसुता करी तगीर ।

घट के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

घट से संबंधित मुहावरे

  • घट में बसना

    हृदय में स्थापित होना, मन में बसना, ध्यान पर चढ़ा रहना

घट के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a pitcher
  • the physical frame/body
  • nominal form of the verb घटना used as the first member of the compound घटबढ़ fluctuation, variation

घट के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देह, पिंड, मिट्टी का पात्र

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमना, कमी, घटना

घट के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, देह; "जब लौं घट में प्रान" इसी कविता खंड में प्रयुक्त; स्थान (“घट-घट व्यापी राम")

घट के कन्नौजी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • घड़ा. 2. पिंड, देह

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कमी

घट के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चक्की, पनचक्की, आटा पीसने की पानी की मोटी धार से चलने वाली चक्की

क्रिया-विशेषण

  • गणित की एक प्रक्रिया, घटना, न्यून होना

घट के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आटा पीसने की पनचक्की, घराट

Noun, Masculine

  • water-mill.

घट के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • कम

संस्कृत ; संज्ञा

  • शरीर, देह

घट के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घड़ा, कलसा

    उदाहरण
    . हीं अलि आज बड़े तरके भरिकै घट गोरस कों पग धारो।

  • शरीर

    उदाहरण
    . यह चिंता चित में बढ़ी, चित मोहित घट कीन ।

  • हृदय

    उदाहरण
    . घट की सटकी लाज सब, गोधन सँग लखि लाल ।

  • घाट

    उदाहरण
    . चंचल भौंह तब पहिचानी, चलनहार वे औघट घट को।


अकर्मक क्रिया

  • कम होना, न्यून होना

    उदाहरण
    . चोर न लेत घटत नहिं कबहूँ, आवत गाई काम ।

घट के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • घड़ा, पानी आदि रखने का बरतन; पिंड, शरीर; ह्रास, घटने का भाव, घटती; (अनु. घट) तरल पदार्थ की घूट लेते समय गले से निकली आवाज

विशेषण

  • घटा हुआ, थोड़ा

घट के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • घैल, कलश

Noun

  • pitcher.

घट के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर-घट-घट में ईसवर का बास सै
  • अंतर्मन
  • घड़ा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कमी, 'घाट' का लघुता सूचक शब्द, (दे. घाट 3 )

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा